फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vice President Jagdeep Dhankhar and CM Yogi Adityanath participated in UP International Trade Show

Greater Noida : अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो का शुभारंभ, पहले दिन सीएम योगी ने कहा- यूपी देश के विकास का इंजन

Thu, 26 Sep 2024 03:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 26 Sep 2024 03:22 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के अभियान में उत्तर प्रदेश विकास के इंजन के रूप में पहचाना जा रहा है। 

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar and CM Yogi Adityanath participated in UP International Trade Show
UP International Trade Show - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के अभियान में उत्तर प्रदेश विकास के इंजन के रूप में पहचाना जा रहा है। यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो-2024 के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा, यह वही यूपी है, जो सात साल पहले देश के विकास का बैरियर माना जाता था। इंडिया एक्सपो मार्ट में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को ट्रेड शो का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा, प्रदेश में अभी 11 हवाईअड्डे संचालित हैं। जल्द ही 10 और हवाईअड्डे तैयार होने वाले हैं। सड़क व रेल मार्ग से यात्रा करने वालों को अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं। पूरब को पश्चिम से जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज महाकुंभ-2025 से पहले शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा, 2017 से पहले प्रदेश में नाममात्र की एमएसएमई थीं। अब यूपी पहला ऐसा राज्य है जहां 96 हजार इकाइयां हैं। 
विज्ञापन


देश की जीडीपी में 30% योगदान दे रहा एमएसएमई : मांझी  
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि देश की जीडीपी में 30 फीसदी योगदान एमएसएमई का है। इसके साथ ही उत्पादन में 35 और विक्रय में 45 फीसदी योगदान एमएसएमई ही दे रहा है। देश में 6 करोड़ एमएसएमई इकाइयां स्थापित हैं। इससे 21 करोड़ लोगों को रोजगार मिल रहा है। पीएम के सपने को साकार करने के लिए महिलाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश के आर्थिक विकास का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर गुजरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की जीडीपी में नोएडा का दस फीसदी योगदान : धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले को देश-विदेश की तकनीक, व्यापार और संस्कृति का समागम बताया। उपराष्ट्रपति ने नोएडा को प्रदेश के विकास में अहम योगदान देन शहर बताया। उन्होंने कहा कि नोएडा प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 10 फीसदी का योगदान देता है। यह विश्वस्तरीय सुविधाओं और आवास का ठिकाना बन गया है। उन्होंने कहा कि यह मेला प्रधानमंत्री के विजन आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल पर आधारित है। उन्होंने कहा कि आज का प्रदेश बदला हुआ उत्तर प्रदेश है। अब सत्ता के गलियारों में भ्रष्टाचार नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को उत्तम प्रदेश में बदला है। नीति और कार्यशैली के चलते उत्तर प्रदेश उद्यम प्रदेश में तेजी से बदलता जा रहा है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने चार बार सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में मजबूत कानून व्यवस्था का हवाला दिया। उन्होंने योगी सरकार में त्वरित निर्णय लिए जाने और क्रियान्वयन में तेजी की सराहना की।

उत्तर प्रदेश के गेमचेंजर हैं योगी : धनखड़
उपराष्ट्रपति ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि देश का सबसे बड़ा राज्य उनके गतिशील शासन में फल-फूल रहा है। योगी उत्तर प्रदेश के लिए गेमचेंजर हैं और इससे देश को मदद मिल रही है। वे 24 घंटे अपनी सरकार पर नजर रखते हैं। बहुत समय नहीं हुआ जब प्रदेश  अंधेरी सुरंग की तरह था। हम एक्सप्रेसवे पर आए हैं। अब उड़ान भरने की तैयारी है।

उद्यमियों को मिल रहा मंच
यूपी के मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राकेश सचान ने कहा कि व्यापार मेले में प्रदेश के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिल रहा है। पहले संस्करण की सफलता के बाद दूसरे संस्करण में चार लाख लोगों के आने की संभावना है। 2500 से अधिक स्टाल लगे हैं। प्रदेश के हर जनपद के उत्पाद और स्वाद को चखने का मौका लोगों को मिलेगा। 

यूपी में सर्वाधिक एमएसएमई इकाइयां, युवाआें को मिल रहा रोजगार
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जहां 96 हजार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयां स्थापित हुईं हैं। कृषि के बाद एमएसएमई प्रदेश के युवाओं को सबसे अधिक रोजगार दे रहा है। जबकि 2017 से पहले प्रदेश में नाम मात्र की इकाइयां थीं। सरकार आने के बाद सबसे पहले 75 जिलों के वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट को बढ़ावा देने का काम शुरू किया गया। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट अब देश दुनिया में धमक जमा रहे हैं।


इन 75 जिलों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिल रहा है। देश के अंदर सबसे ज्यादा 75 जीआई टैग यूपी के पास हैं। इसके जरिये हम उन उत्पादों को आगे बढ़ा रहे, जो प्रोत्साहन के अभाव में दम तोड़ रहे थे। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला उत्पादों को शो केस करने का मौका दे रहा है। एमएसएमई की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने वाले उद्यमियों को पांच लाख रुपये का बीमा कवर भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया जब कोविड-19 से जूझ रही थी। तब देश के अलग-अलग राज्यों में काम करने वाले यूपी के कारिगरों और श्रमिकों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हुआ था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed