Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vehicles begin using Gaur Chowk underpass; Greater Noida West gets relief from traffic congestion

Noida News: गौड़ चौक अंडरपास से दौड़े वाहन, ग्रेनो वेस्ट को जाम से मिली राहत

Thu, 05 Nov 2026 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Vehicles begin using Gaur Chowk underpass; Greater Noida West gets relief from traffic congestion
- करीब 100 करोड़ रुपये खर्च कर बना छह लेन का अंडरपास, चार दिन तक चलेगा ट्रायल
विज्ञापन


नंबर 12 नवंबर को मुख्यमंत्री कर सकते हैं लोकार्पण

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक पर जाम से राहत मिलने की उम्मीद बृहस्पतिवार सुबह से शुरू हो गई। गौड़ चौक पर बना छह लेन का अंडरपास ट्रायल के लिए खोल दिया गया। इसके बाद हनुमान मंदिर रोटरी से तिगरी और गाजियाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों, बसों और निजी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। सुबह करीब 10 बजे पीक समय में भी चार मूर्ति चौक के ऊपर यातायात सामान्य रहा। हालांकि, हिंडन पुल पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 12 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंडरपास का औपचारिक लोकार्पण कर सकते हैं।

ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया कि दिवाली पर यह ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट के लोगों के लिए बड़ी सौगात है। अंडरपास शुरू होने से चार मूर्ति चौक पर लगने वाले जाम की समस्या कम होगी। फिलहाल चार दिन तक ट्रायल के दौरान वाहनों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। इस दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर करने के बाद इसे नियमित रूप से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


अंडरपास में बारिश के पानी से बचाव के लिए शेड लगाए गए हैं। रात में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अंडरपास के ऊपर चार मूर्ति चौक की रोटरी का आकार भी छोटा किया गया है। इससे 130 मीटर रोड पर वाहनों को अतिरिक्त जगह मिलेगी। यहां करीब 10 लेन में यातायात संचालित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लाख लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि छह लेन के गौड़ अंडरपास को फिलहाल ट्रायल के लिए खोला गया है। इसका उद्देश्य यातायात संचालन में सामने आने वाली कमियों को पहचानकर समय रहते दूर करना है। दिवाली से पहले ही इसे शुरू करने की योजना थी, इसलिए ट्रायल के दौरान वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई है।अंडरपास शुरू होने से करीब पांच लाख लोगों को सीधे तौर पर फायदा होगा। टेकजोन-4, एफएनजी, सेक्टर-1, सेक्टर-2 और सूरजपुर-कासना रोड से आने वाले वाहन अब गाजियाबाद, तिगरी और गौड़ सिटी की तरफ सीधे जा सकेंगे। इससे चार मूर्ति चौक पर जाम में फंसने से राहत मिलेगी।



100 करोड़ रुपये की लागत से हुआ निर्माण

अंडरपास का निर्माण 2024 की शुरुआत में शुरू हुआ था। शुरुआत में इसकी अनुमानित लागत करीब 60 करोड़ रुपये थी। टेंडर प्रक्रिया के दौरान इसे संशोधित कर 82 करोड़ रुपये किया गया। बिजली लाइन और अन्य यूटिलिटी शिफ्ट करने का खर्च जोड़ने के बाद लागत करीब 92 करोड़ रुपये पहुंच गई।

परियोजना को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य था। हालांकि, काम में देरी के कारण इसकी समयसीमा तीन बार बढ़ाई गई। अंतिम चरण में करीब सात करोड़ रुपये की लागत से शेड बनाने का काम भी जोड़ा गया। इसके बाद परियोजना की कुल लागत करीब 100 करोड़ रुपये हो गई।



डी मार्ट रोटरी पर बढ़ा वाहनों का दबाव

गौड़ अंडरपास शुरू होने के बाद गाजियाबाद और तिगरी की ओर से आने वाले वाहनों का दबाव 60 मीटर रोड स्थित डी मार्ट रोटरी पर बढ़ गया। शाम के समय यहां जाम की स्थिति बनी रही। अंडरपास से निकलने वाले वाहन एक मूर्ति की ओर जाने के लिए इसी रोटरी से मुड़ रहे हैं। वहीं, नोएडा की तरफ जाने वाले वाहन यहां बने यू-टर्न से वापस हो रहे हैं। ट्रैफिक विभाग ने ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों से डी मार्ट रोटरी से पहले एक अतिरिक्त यू-टर्न बनाने की जरूरत पर चर्चा की है। अधिकारियों का मानना है कि इससे यातायात को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।




अंडरपास खुलने पर लोगों ने जताई खुशी

नेफोवा फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि गौड़ सिटी अंडरपास का ट्रायल शुरू होना ग्रेनो वेस्ट के लाखों निवासियों के लिए राहत की बात है। लंबे समय से लोग इस अंडरपास की मांग कर रहे थे। यातायात की समस्या को देखते हुए इसका निर्माण पूरा होने से लोगों को राहत मिलेगी। नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद गौड़ सिटी अंडरपास लोगों के लिए खोला गया है। इससे वर्षों से जाम की समस्या झेल रहे ग्रेनो वेस्ट के निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed