{"_id":"69679db6283acce1d10afde9","slug":"vedant-bhati-took-six-wickets-to-win-the-match-grnoida-news-c-23-1-lko1064-85194-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वेदांत भाटी ने छह विकेट लेकर जिताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वेदांत भाटी ने छह विकेट लेकर जिताया
विज्ञापन
वेदांत भाटी ने छह विकेट लेकर जिताया
ग्रेटर नोएडा। द ओवल ग्राउंड-2 पर बुधवार को अंडर-16 ओवल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में फॉर्च्यून वर्ल्ड क्रिकेट एकेडमी और सबा करीम क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मैच में फॉर्च्यून वर्ल्ड एकेडमी ने 237 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी फॉर्च्यून की टीम ने 35 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 327 रन बनाए। हरिमन कपूर ने 150 रन बनाए। जवाब में सबा करीब एकेडमी की टीम 24वें ओवर में 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फॉर्च्यून एकेडमी के गेंदबाज वेदांत भाटी ने 7 ओवर में 24 रन देकर 6 विकेट चटकाएं। वेदांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो
79 रन से जीती एपिक ब्लास्टर्स
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-15 के लीग मैच में एपिक ब्लास्टर्स ने किंग्समेन क्रिकेट क्लब को 79 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एपिक ब्लास्टर्स ने टी-20 मुकाबले में पांच विकेट पर 199 रन बनाए। नितिन उप्पल ने 44 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्समेन क्लब की टीम दस विकेट पर 120 रन ही बना सकी। नितिन उप्पल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
ग्रॉस स्पोर्ट्स ने वीवीआईपी ब्लू को हराया
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बैटल एरिना क्रिकेट मैदान पर चल रही बैटल एरिना जेके अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में ग्रॉस स्पोर्ट्स ने वीवीआईपी ब्लू को 233 रन से हरा दिया। ग्रॉस स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर के मुकाबले में छह विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीवीआईपी ब्लू की टीम नौ विकेट पर 119 रन ही बना सकी। ग्रॉस स्पोर्ट्स की ओर से शिवम माथुर ने चार विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।