फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vanya reached the finals of the national sub-junior badminton

Noida News: राष्ट्रीय सब-जूनियर बैडमिंटन के फाइनल में पहुंची वान्या

Wed, 06 Aug 2025 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
Vanya reached the finals of the national sub-junior badminton
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की बैडमिंटन खिलाड़ी वान्या चौधरी मुंबई में जारी राष्ट्रीय सब-जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई है। मुंबई के वेस्ट मलाड़ स्थित गोरे गांव स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में वान्या ने अंडर-13 आयु वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कई रोमांचक मुकाबले जीते। गामा-2 निवासी वान्या ने क्वार्टर फाइनल में शानवी निम्मा ने 19-21, 21-14, 21-17 से हरा दिया। वहीं सेमीफाइनल में मृदुला एस को सीधे सेटों में 21-16 और 21-18 से पराजित कर फाइनल में पहंची। फाइनल में उसका सामना तेलंगाना निवासी की आन्या पोडिटर्स के साथ होगा। वान्या नोएडा सेक्टर-73 में कोच अजय कनवर, मंजुसा, जयदीप कोहली की देखरेख में बैडमिंटन की बारीकियां सीखती हैं। पिता योगेश नागर ने बताया कि बेटी की मेहनत और समर्पण से पूरा परिवार गौरव महसूस कर रहा है। उन्होंने आशा जताई कि वान्या स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेंगी। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव आनंद खरे ने भी वान्या को सेमीफाइनल में जीत और फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed