फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uzbekistan Cough Syrup Deaths Three employees of Marion Biotech arrested

Uzbekistan Cough Syrup Deaths: मैरियन बायोटेक के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, नकली दवाईयों का करते थे निर्माण

Fri, 03 Mar 2023 06:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Mar 2023 06:17 PM IST
सार

मैरियन बायोटेक जिसका सेक्टर 67 में कार्यालय है, पिछले साल दिसंबर में अपनी खांसी की दवाई डॉक -1 के लिए जांच के दायरे में आया था, जिसके बारे में संदेह है कि उज्बेकिस्तान में इसका सेवन करने वाले 18 बच्चों की मौत हो गई थी।  

विज्ञापन
Uzbekistan Cough Syrup Deaths Three employees of Marion Biotech arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के नोएडा में एक फार्मास्युटिकल फर्म के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। ये मामला पिछले साल दिसंबर में उज्बेकिस्तान में कफ सीरप पीने से 18 बच्चों की मौतों से जुड़ा हुआ है। वहीं, डायरेक्टर लेवल के दो अधिकारी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के एक ड्रग इंस्पेक्टर की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। मैरियन बायोटेक के दो निदेशकों सहित पांच अधिकारियों के खिलाफ गुरुवार देर रात नोएडा के फेज-3  थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन

 

शिकायतकर्ता ड्रग इंस्पेक्टर के अनुसार, मैरियन बायोटेक की दवाओं के नमूनों की जांच की गई। नमूने मिलावटी और नकली पाये गये। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि कंपनी के दो निदेशक फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों में ऑपरेशन हेड तुहिन भट्टाचार्य, मैन्युफैक्चरिंग केमिस्ट अतुल रावत और एनालिटिकल केमिस्ट मूल सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मैरियन बायोटेक जिसका सेक्टर 67 में कार्यालय है, पिछले साल दिसंबर में अपनी खांसी की दवाई डॉक -1 के लिए जांच के दायरे में आया था, जिसके बारे में संदेह है कि उज्बेकिस्तान में इसका सेवन करने वाले 18 बच्चों की मौत हो गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed