फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uttarakhand Public School expected to open soon

Noida News: उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के जल्द खुलने के आसार

Tue, 02 May 2023 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Public School expected to open soon
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के जल्द खुलने के आसार
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने प्राधिकरण में जमा कराया एक करोड़, अभिभावकों में जगी उम्मीद
पिछले एक सप्ताह से बंद चल रहा है स्कूल

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उत्तराखंड पब्लिक स्कूल ने बकाये के एक करोड़ रुपये प्राधिकरण में जमा करा दिए हैं। इससे हफ्ते भर से बंद स्कूल के खुलने की उम्मीद जग गई है, लेकिन प्राधिकरण की तरफ से स्कूल खुलने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में बैठक की जाएगी। कुछ रियायत दी जा सकती है लेकिन स्कूल को बकाया तो चुकाना ही होगा।

स्कूल सील होने के बाद से अभिभावक प्राधिकरण और प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं। रविवार को बैठक करके अभिभावकों ने प्रबंधन को चेतावनी दी थी कि अगर तीन दिन में स्कूल नहीं खुलेगा तो अभिभावक और बच्चे स्कूल प्रबंधन और प्राधिकरण के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगे। प्राधिकरण के कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी स्कूल ने कार्रवाई नहीं की। अभिभावक संतोष खंडूरी ने बताया कि स्कूल प्रबंधक हरीश पपने ने पांच प्रतिशत रिस्टोरेशन फीस जमा कराई है, साथ 20 प्रतिशत बकाया जमा करने की हामी भरी है। प्राधिकरण ने 20 प्रतिशत जमा होते ही स्कूल खोलने की स्वीकृति देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण की ओएसडी वंदना त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल ने एक करोड़ रुपये जमा कराए हैं। स्कूल पर 2020 में 15.49 करोड़ रुपये बकाया था। वर्तमान में यह बकाया बढ़कर 19 से 20 करोड़ तक हो सकता है। स्कूल की ओर से आवेदन करने के बाद फाइलें सीईओ के स्तर से अनुमोदन कराई जाएंगी। इसके बाद बातचीत के आधार पर यह फैसला होगा कि स्कूल किस प्रकार से बकाया चुकाएगा। आवंटियों से एकमुश्त बकाये की राशि जमा कराई जाती है। लेकिन स्कूल और इससे जुड़े विद्यार्थियों का मामला होने की वजह से कुछ रियायत दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed