फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar pradesh coronavirus update 28076 new cases in last 24 hours 372 deaths

यूपी में कोरोना: बीते 24 घंटे में 28076 नए मामले आए सामने, 372 मौतें, लखनऊ में 1982 केस

Fri, 07 May 2021 10:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 07 May 2021 10:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है, आज भी पूरे प्रदेश में 25 हजार से अधिक मामले आए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 28,076 मामले सामने आए हैं। वहीं कुल 372 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Uttar pradesh coronavirus update 28076 new cases in last 24 hours 372 deaths
कोरोना वायरस: सैंपल लेता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है, आज भी पूरे प्रदेश में 25 हजार से अधिक मामले आए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 28,076 मामले सामने आए हैं। वहीं कुल 372 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में अब तक कुल चार करोड़ 25 लाख 649 टेस्ट हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 241403 टेस्ट हुए हैं। कोविड की शुरुआत से अब तक यूपी में कुल 14 लाख 53 हजार 679 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन


यूपी में एक बार फिर मरीजों की संख्या 30 हजार के नीचे पहुंच गई। शुक्रवार को प्रदेश में 28076 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जबकि रिकार्ड 372 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 33117 रही। जो नए मरीजों की संख्या से लगभग पांच हजार ज्यादा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक प्रदेश में 1453679 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 1184688 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल 14783 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में प्रदेश में 254118 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक मरीज लखनऊ में 1982, मेरठ में 1817, गौतमबुद्ध नगर में 1288, सहारनपुर में 1122, बरेली में  939, मुरादाबाद में 937, वाराणसी में 910, गोरखपुर में 836, कानपुर नगर में 779, झांसी में 744, गाजियाबाद 686, अमरोहा 658, देवरिया 579, आजमगढ़ में 578, प्रयागराज में 563, जालौन 549, बदायूं 537 मिले हैं।

इन जिलों में 100 से कम मरीज
संतकबीर नगर 97, हमीरपुर 81, कानपुर देहात 72, कन्नौज 63, मऊ 56, फतेहपुर 48, हाथरस 48, आंबेडकर नगर 37, कौशांबी 14

मई में बना संक्रमितों की मौत का रिकार्ड
07 मई - 372
06 मई - 353
05 मई - 357
04 मई - 352
03 मई - 288
02 मई-  290
01 मई - 303

कुछ प्रमुख जिलों के अपडेट
जिला        नए केस    डिस्चार्ज   मौत
लखनऊ      1982       3746     25
कानपुर       779        1647    31
वाराणसी      910        1524     7
प्रयागराज     563        1121     11
मेरठ         1817       1345     12
गोरखपुर      836        1281     15
गाजियाबाद    686        887      6
बरेली         939        1057     5
मुरादाबाद      937        969      0
सहारनपुर      1122       472      5
गौतमबुद्ध नगर  1288      1105     12

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed