फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UTD Mirpur won the cricket match and reached the semi-finals.

Noida News: यूटीडी मीरपुर ने जीता क्रिकेट मैच, सेमीफाइनल में पहुंची टीम

Thu, 16 Oct 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
UTD Mirpur won the cricket match and reached the semi-finals.
फोटो : 16ग्राउंड में मैच के दौरान एकत्रित हुए खिलाड़ी व शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय अंतर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन का आगाज उत्साह और रोमांच से हुआ। बुधवार को पहला मुकाबला गवर्नमेंट कॉलेज, नांगल चौधरी और यूटीडी मीरपुर के बीच खेला गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता एवं प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन


टॉस की प्रक्रिया भी अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता एवं प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता द्वारा सम्पन्न कराई गई जिसमें गवर्नमेंट कॉलेज, नांगल चौधरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मैच की शुरुआत के साथ ही मैदान में जोश और उमंग का माहौल छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की झलक दिखाई जिससे पूरा मैदान जोश और तालियों की गूंज से भर गया। पहली पारी में यूटीडी मीरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके जवाब में गवर्नमेंट कॉलेज नांगल चौधरी की पूरी टीम को मात्र 15 ओवरों में ऑलआउट कर यूटीडी मीरपुर की टीम ने मैच में शानदार जीत दर्ज की।

दूसरा मैच आरपीएस बलाना बनाम गवर्नमेंट कॉलेज नारनौल के बीच खेला गया। आरपीएस बलाना की टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया। गवर्नमेंट कॉलेज नारनौल ने पहले खेलते हुए 151 रनों का लक्ष्य सामने रखा जिसे जवाब में आरपीएस बलाना 68 रनों पर ऑलआउट हो गई। 83 रनों के बड़े अंतर से गवर्नमेंट कॉलेज नारनौल ने जीत हासिल की।


टूर्नामेंट के शेष दो दिन और भी रोमांचक होंगे
शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉ. रामबीर जाखड़ ने बताया कि टूर्नामेंट के शेष दो दिन और भी रोमांचक होंगे। दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 9 बजे केएलपी कॉलेज बनाम गवर्नमेंट कॉलेज नारनौल और दूसरा मैच दोपहर 1 बजे अहीर कॉलेज बनाम यूटीडी मीरपुर रहेगा। स्टेडियम में डॉ. प्रदीप अहलावत, डॉ. नरेश दुग्गल, डॉ. किरण बाला, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. ऋचा शर्मा, हरभजन सिंह, राजकुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed