फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Used to extort by making obscene videos, arrested from Ajmer

Noida News: अश्लील वीडियो बनाकर करता था उगाही, अजमेर से गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2023 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
Used to extort by making obscene videos, arrested from Ajmer
नई दिल्ली। शाहदरा इलाके में किशोरी को इंस्टाग्राम पर अंजान लड़के से दोस्ती करना भारी पड़ गया। किशोरी उससे वीडियो कॉल पर बात करने लगा। इसके बाद किशोरी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी वीडियो डिलीट करने के बदले 25 हजार रुपये मांगने लगा। परिजनों की शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज किया और तकनीकी जांच करते हुए आरोपी को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अजमेर निवासी अरुण गोपाल लाल गोयर (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जबरन वसूली, स्टॉकिंग और पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, किशोरी के पिता ने 27 मई को साइबर सेल में पैसे नहीं देने पर वीडियो और स्क्रीन शॉट्स को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने की शिकायत दी थी। अरुण ने पूछताछ में बताया कि वह पोर्न फिल्में देखने का आदी है और फोन में कई वीडियो हैं। वह सोशल मीडिया पर लड़कियों से दोस्ती करता था, फिर बातचीत करने के दौरान अश्लील वीडियो तैयार कर ब्लैकमेल करता था। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी अब तक कितनी लड़कियों से रकम वसूल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed