फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uproar while taking out Tazia, mob pelted stones, 12 policemen injured

Noida News: ताजिया निकालते समय बवाल, भीड़ ने किया पथराव, 12 पुलिसकर्मी घायल

Sat, 29 Jul 2023 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Uproar while taking out Tazia, mob pelted stones, 12 policemen injured
नांगलोई में तय रूट को छोड़कर दूसरे रास्ते पर मातमी जुलूस ले जाने की जिद कर रहे थे लोग
विज्ञापन

पुलिस के रोकने पर जुलूस में शामिल शरारती तत्वों ने किया पथराव, पीसीआर-बसें व कई कारें क्षतिग्रस्त
इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ड्रोन से कराई जा रही निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नांगलोई में शनिवार को तय रूट को छोड़कर दूसरे रास्ते पर ताजिया ले जाने के प्रयास पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने जुलूस में शामिल लोगों को समझाने का प्रयास किया तो शरारती तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। हालात इस कदर बिगड़े कि पुलिस के अलावा राहगीरों पर भी भीड़ ने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर स्थिति को काबू किया। हालांकि, इस दौरान करीब 12 पुलिसकर्मियों सहित कई लोगों को चोट लग गई। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ड्रोन से हालात की निगरानी कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने हालात पूरी तरह सामान्य होने का दावा किया है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस की प्राथमिकता पहले शांति बहाल करने की है। मामला दर्ज कर सभी आरोपियों की पहचान करने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। मोहर्रम के मौके पर इलाके में जुलूस निकाले जा रहे थे। इसमें आठ से दस हजार लोग शामिल थे। जुलूस निकालने से पहले पुलिस ने आयोजकों को पूरा रूट तय करके दिया था। जुलूस अलग-अलग इलाकों से होता हुआ नांगलोई चौक पर समाप्त होना था। दोपहर के समय जैसे ही जुलूस चौक पर पहुंचा तो कुछ लोगों ने इसे सूरजमल स्टेडियम की ओर ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने चौक पर बैरिकेडिंग की हुई थी। लोगों को आगे जाने से रोका तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो गए। इस बीच कुछ लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव के दौरान पीसीआर के अलावा ईआरवी, दो डीटीसी बसें और कई कारों के शीशे टूट गए। कुल 12 वाहनों को क्षति पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि भीड़ में मौजूद कई लोग तलवारें और दूसरे हथियार लहरा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article