{"_id":"698b428bb34580500b0dc0b7","slug":"uproar-over-the-death-of-a-young-man-after-assurances-returned-with-the-body-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-4014-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवक की मौत पर हंगामा, आश्वासन के बाद शव लेकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवक की मौत पर हंगामा, आश्वासन के बाद शव लेकर लौटे
विज्ञापन
-शव लेकर कोतवाली जाने के लिए निकले थे परिवार के लोग
-परिजनों ने गांव के ही युवक पर लगाए हत्या के आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/ जेवर। रबूपुरा के फिल्म सिटी में मंगलवार को युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। युवक की मौत फरीदाबाद में इलाज के दौरान हुई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव लौटे। परिजन शव लेकर रबूपुर कोतवाली में प्रदर्शन करने के लिए जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जेवर के नगला जहानु निवासी मनोज कुमार 18 दिसंबर 2025 में गांव चक बीरमपुर में संदिग्ध रूप से घायल हुए थे। उनका फरीदाबाद में इलाज चल रहा था। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया। परिवार के आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने रंजिश के कारण उनके भाई के साथ मारपीट की थी। नामजद मुकदमा होने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ से पूछताछ तक नहीं की। इसी के विरोध में परिवार के लोग थाने का घेराव करना चाहते थे।अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस लौटे।
वर्जन-
सड़क हादसे में युवक की मौत हुई थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था और मामले की जांच की जा रही है। -सार्थक सेंगर, एसीपी, जेवर