{"_id":"69e49f248d87e0179d0364e2","slug":"uproar-over-parking-dispute-in-greater-noida-west-residents-and-guards-clash-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ग्रेनो वेस्ट में पार्किंग विवाद पर बवाल, निवासी और गार्डों में मारपीट; चार लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ग्रेनो वेस्ट में पार्किंग विवाद पर बवाल, निवासी और गार्डों में मारपीट; चार लोग हिरासत में
Sun, 19 Apr 2026 02:53 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क ओटू वैली सोसाइटी में ड्राइव-वे पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर रविवार को उस समय बवाल हो गया। जब एक निवासी और सुरक्षा गार्डों के बीच कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोसाइटी के ड्राइव-वे पर एक निवासी ने अपनी कार खड़ी कर दी थी। जिससे अन्य वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने आपत्ति जताई और वाहन हटाने को कहा। इसी बात को लेकर निवासी और गार्डों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य निवासियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी। घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों में मारपीट हो रही है। वहीं इस मामले में बिसरख थाना पुलिस का कहना है कि ड्राइव-वे पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर सोसाइटी निवासी और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। साथ ही सोसाइटी प्रबंधन को भी भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।