फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uproar over killing of girl student in Faridabad, eight hours highway jam

फरीदाबाद में छात्रा की हत्या पर बवाल, आठ घंटे हाईवे जाम

Tue, 27 Oct 2020 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Uproar over killing of girl student in Faridabad, eight hours highway jam
फरीदाबाद/बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ में कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही छात्रा निकिता तोमर की सोमवार शाम हत्या से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को जमकर बवाल किया। सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक लोग हाईवे पर डटे रहे। लोगों ने पहले सोहना रोड और फिर दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लगाया। सोहना रोड पर लोगों ने कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की, हालांकि पुलिस ने हालात पर जल्द काबू कर लिया। समझाने पहुंचे कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के खिलाफ भी लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी और उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन

आखिर पोस्टमार्टम के बाद शाम पांच बजे निकिता का शव परिजनों को सौंपने के बाद ही लोगों ने जाम खोला। देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, पुलिस ने दोनों आरोपियों तौसीफ और रेहान को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। तौसीफ के नूंह के रसूख वाले राजनीतिक परिवार से संबंध हैं। मृतका के परिजनों ने आरोपी की मां पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे ही सोहना रोड स्थित अपना सोसायटी के लोग निकिता के परिजनों के साथ गेट पर एकत्र होने लगे थे। निकिता का परिवार इसी कॉलोनी में रहता है। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों तौसीफ और रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बावजूद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक किसी जिम्मेदार अधिकारी या नेता के मौके पर नहीं पहुंचने पर लोग भड़क गए और पैदल ही जुलूस के रूप में हाईवे की ओर बढ़ने लगे। करीब पांच किलोमीटर पैदल चलने के बाद बल्लभगढ़ में दिल्ली-आगरा हाईवे को जाम कर दिया। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कराई जाएगी। इसके साथ ही जल्द से जल्द हत्यारोपियों को सजा दिलाई जाएगी। पूरे मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इस आश्वासन के बाद ही लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दुकान में तोड़फोड़ से दहशत में आए लोग
सोहना रोड पर गुस्साए लोगों ने कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी की, इनमें मीट की दुकान भी शामिल थी। हालात बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर इलाके की दुकानें बंद हो गईं। हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी के चलते स्थिति जल्द स्थिति पर काबू पा लिया।
------------------
पिता बोले, बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे
मृतका के पिता मूलचंद तोमर ने बताया कि तौसीफ ने पहले भी उनकी बेटी को अगवा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि तौसीफ की मां निकिता को अक्सर फोन कर बेटे से शादी करने का दबाव बनवाती थी। कहती थी कि अपहरण के बाद कौन तुमसे शादी करेगा। बदनामी से बचना है तो यही सही रहेगा कि तुम धर्म बदल लो और हमारे साथ आकर रहो।
फिजियोथेरेपिस्ट का कोर्स कर रहा है तौसीफ
पुलिस ने पलवल, मेवात और फरीदाबाद में पांच घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद सोमवार रात ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस प्रवक्ता अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आदर्शदीप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी सोहना के कबीर नगर निवासी तौसीफ (21) फिजियोथेरेपिस्ट का कोर्स कर रहा है। वारदात में शामिल दूसरा आरोपी रेहान नूंह के रिवासन गांव का रहने वाला है। दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर पलवल होते हुए नूंह चले गए थे।
मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है। पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैं, जिनके आधार पर न्यायालय में पैरवी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

- ओपी सिंह, पुलिस आयुक्त
बल्लभगढ़ में छात्रा की हत्या निंदनीय घटना है। सरकार का काम घटनाओं को कंट्रोल करने का है। बल्लभगढ़ मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है और अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं, उन्हें कड़ी सजा दिलवाएंगे।
मनोहर लाल, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed