{"_id":"6a8fedc282d6b529cc0733b8","slug":"uproar-by-sanitation-workers-at-noida-esic-hospital-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: ईएसआईसी अस्पताल में सफाईकर्मियों का हंगामा, कूड़ा गाड़ियां जमा: दी बड़े आंदोलन की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: ईएसआईसी अस्पताल में सफाईकर्मियों का हंगामा, कूड़ा गाड़ियां जमा: दी बड़े आंदोलन की धमकी
Thu, 27 Aug 2026 01:26 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:26 PM IST
सार
नोएडा के ईएसआईसी अस्पताल में सफाईकर्मियों ने हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को उचित इलाज न देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
ईएसआईसी अस्पताल में सफाईकर्मियों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर 24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में शहर के सफाईकर्मियों ने हंगामा किया। अस्पताल में भर्ती मरीज को उचित इलाज न देने का आरोप भी लगाया। सफाईकर्मियों ने बताया कि दो मरीज अस्पताल में लंबे समय से भर्ती हैं लेकिन उचित इलाज नहीं दिया जा रहा और तीन कर्मचारियों की पहले भी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सफाईकर्मियों ने अस्पताल प्रशासन पर मरीज को रेफर करने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप भी लगाया। बताया कि कर्मचारी के ड्यूटी टाइम में पैर पर गाड़ी चढ़ लग गई थी ऐसे में पैर काटने की नौबत आ चुकी, लेकिन मरीज को रेफर नहीं कर रहे हैं और हालत गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने जमा की कूड़ा गाड़ियां
प्रदर्शन के दौरान शहर के सफाई कर्मियों ने शहर की सभी कूड़ा गाड़ी अस्पताल परिसर में जमा कर दीं। इनका कहना है कि जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाती तब तक पूरा गाड़ी यहां से नहीं हटेंगी। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था भी चौपट होगी और अस्पताल में प्रदर्शन का माहौल बना रहेगा।
विज्ञापन