{"_id":"6b04591bdd8a17fc34054265","slug":"uproar-by-domestic-workers-noida-news-c-1-noi1095-4963342-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घरेलू सहायिकाओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घरेलू सहायिकाओं का हंगामा
विज्ञापन
फोटो -- -
नोएडा (संवाद)।
सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में नए प्रवेश-निकास सिस्टम को लेकर घरेलू सहायिकाओं का विरोध सामने आया है। करीब 40 से 50 घरेलू सहायिकाएं एओए कार्यालय पहुंचीं और अध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताने की मांग की। आरोप है कि काफी देर इंतजार करने के बाद भी एओए अध्यक्ष उनसे मिलने नहीं पहुंचे। इसके बाद घरेलू सहायिकाओं ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घरेलू सहायिकाओं का कहना है कि गेट नंबर-दो से आने-जाने की व्यवस्था होने के कारण परेशानी हो रही है। एओए सदस्य गौरव असाटी ने भी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। एओए अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि सोसाइटी का सिक्योरिटी प्वाइंट गेट नंबर-दो पर ही है। वहीं सभी की पंचिंग होती है।