फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uproar at Luharli toll plaza; staff clash, wielding iron rods

Noida News: दिसंबर में होंगी उत्तर प्रदेश की प्री-बोर्ड परीक्षाएं

Thu, 15 Oct 2026 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Uproar at Luharli toll plaza; staff clash, wielding iron rods
- जनवरी के पहले सप्ताह तक परीक्षा पूरी कराने की तैयारी, इसी माह प्रैक्टिकल होने से विद्यार्थियों पर बढ़ेगा तैयारी का दबाव
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की बोर्ड परीक्षाएं पिछले वर्षों की तुलना में करीब दो सप्ताह पहले शुरू होने के कारण स्कूलों ने प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी है। कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं दिसंबर में कराने की योजना बनाई जा रही है। स्कूलों का प्रयास है कि जनवरी के पहले सप्ताह तक परीक्षाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी होने के बाद स्कूलों के सामने पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराने और विद्यार्थियों को दोहराव का अवसर देने की चुनौती बढ़ गई है। जनवरी में प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी होनी हैं। ऐसे में प्री-बोर्ड परीक्षाओं को जनवरी तक टालना मुश्किल होगा। स्कूल प्रबंधन अब उपलब्ध समय के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियों का कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्री-बोर्ड परीक्षाओं से पहले कक्षा 10वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम पूरा कराना स्कूलों की प्राथमिकता है। इन परीक्षाओं से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों के पैटर्न को समझने और निर्धारित समय में सवाल हल करने का अभ्यास मिलेगा। साथ ही, वे अपनी कमजोरियों को पहचानकर उनमें सुधार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी :
श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य गीता शर्मा ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षाएं करीब दो सप्ताह पहले शुरू हो रही हैं। ऐसे में स्कूल में दिसंबर में ही प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराने की योजना है।

वहीं, नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल का प्रयास है कि जनवरी के पहले सप्ताह तक प्री-बोर्ड परीक्षाएं पूरी करा ली जाएं। जनवरी में प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी होंगी, इसलिए विद्यार्थियों की तैयारी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed