फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uproar and vandalism over the death of a young man in a nursing home

Noida News: नर्सिंग होम में युवक की मौत पर हंगामा-तोड़फोड़

Thu, 11 Sep 2025 02:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 11 Sep 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Uproar and vandalism over the death of a young man in a nursing home
महानगर के क्वार्सी इलाके में धौर्रा माफी क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में बुधवार शाम युवक की मौत पर हंगामा खड़ा हो गया। नाराज परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी। खबर पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन





घटनाक्रम के अनुसार महेशपुर धौर्रा माफी के 32 वर्षीय शोएब को पथरी की शिकायत पर परिजन इलाके के ही एक नर्सिंग होम में लेकर गए। यहां चिकित्सक ने ऑपरेशन की सलाह दी। परिजन राजी हो गए। इसके लिए शाम आठ बजे करीब मरीज को एनेस्थीसिया दिया। बस वहीं अचानक से मरीज की तबीयत बिगड़ी व उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन




परिजनों ने यह कहते हुए हंगामा कर दिया कि लापरवाहीपूर्वक अत्यधिक मात्रा में डोज दी गई, जिससे मरीज की मृत्यु हुई है। इसके बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए नर्सिंग होम परिसर में दो-तीन शीशे तक तोड़ दिए। काफी भीड़ जमा हो गई। खबर पर क्वार्सी पुलिस, एसएचओ नरेंद्र शर्मा आदि पहुंच गए। वहां लोगों को समझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




चिकित्सक पक्ष की ओर से बताया गया कि डोज देते समय अचानक बीपी बढ़ने से यह हुआ है। अंदेशा हृदयाघात का है। बाद में दोनों पक्षों में सुलहनामा हो गया। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि परिवार शव को ले गया। दोनों पक्षों की ओर से किसी तरह की कार्रवाई के लिए कुछ भी लिखकर नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed