फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UPKL: Bidding process complete, matches to begin from December 25

यूपीकेएल : बोली प्रक्रिया पूरी, 25 दिसंबर से होंगे मुकाबले

Mon, 03 Nov 2025 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
UPKL: Bidding process complete, matches to begin from December 25
उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग में चार नई टीमें शामिल, अब 12 के बीच होगा मुकाबला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) सीज़न दो के मुकाबले 25 दिसंबर से नोएडा स्टेडियम में खेले जाएंगे। मुकाबलों से पहले सोमवार को ग्रेनो वेस्ट के एक निजी होटल में 12 टीमों के मालिकों ने खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोली लगाई। लीग के संस्थापक संभव जैन ने बताया कि पहले सीजन की सफलता के बाद इस साल लीग का विस्तार किया गया है। इसमें चार नई टीमें शामिल हुई हैं। सीजन दो में कुल 12 टीमें मैदान पर होंगी।
लीग में इस साल 575 खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। सीजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी करेंगे। उन्होंने बताया कि नीलामी में खिलाड़ियों को उनके अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा गया। खिलाड़ियों की नीलामी फ्रैंचाइज़ी मालिकों, टीम अधिकारियों और लीग प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खुली बोली और लाइव प्रारूप में आयोजित की गई। बोली देर रात तक चलती रही। अवनीश अवस्थी ने बताया कि इस बार विदेशों में भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही पिछले सीजन में भीड़ को संभालने में काफी परेशानी हुई थी। इस बार टिकट पर विचार किया जा रहा है। जैसे ही फाइनल होगा तो बता दिया जाएगा। वहीं, नीलामी के दौरान यूपीकेएल के ब्रांड एंबेसडर राहुल चौधरी, अवध रामदूत फ्रैंचाइज़ी के मालिक अवध ओझा, उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के सेक्रेटरी राजेश सिंह, यूपी कबड्डी महासंघ के विनय कुमार सिंह, यूपीकेएल के टेक्निकल डायरेक्टर तेज नारायण, कुणाल शर्मा,राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस बार यह 12 टीमों में होगी खिताब के लिए जंग
लखनऊ लायंस, यमुना योद्धा, नोएडा निंजा, गजब गाजियाबाद, काशी किंग्स, अवध रामदूत, ब्रिज स्टार्स, संगम चैलेंजर्स, गंगा किंग्स (मिर्जापुर), अलीगढ़ टाइगर्स, कानपुर वॉरियर्स और पूर्वांचल पैंथर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed