फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP team's camp shifts from Greater Noida to Kanpur due to private match bookings.

Noida News: निजी मैचों की बुकिंग के चलते ग्रेनो से कानपुर पहुंचा यूपी टीम का शिविर

Sat, 03 Oct 2026 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
UP team's camp shifts from Greater Noida to Kanpur due to private match bookings.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आगामी रणजी ट्रॉफी की तैयारियों में जुटी उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम का ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू होने से एक दिन पहले ही कानपुर स्थानांतरित हो गया। यह शिविर रविवार से ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार से पांच दिन तक आयोजित होना था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहले से निजी कंपनियों के मैचों की बुकिंग होने के कारण यह निर्णय लिया गया। बताया जा रहा है कि टीम को बुकिंग के दौरान नेट पर अभ्यास करने का विकल्प दिया गया था। हालांकि, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के पदाधिकारियों ने इस व्यवस्था के बजाय कानपुर में पहले से चल रहे यूपी टीम के शिविर के साथ ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का फैसला किया। हालांकि, गौतमबुद्ध नगर क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य केएल तेजवानी का कहना है कि शिविर के कानपुर स्थानांतरित पर यूपीसीए की ओर से अभी कोई फैसला नहीं आया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed