फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP team reached the semi-finals, now will face Maharashtra

Noida News: सेमीफाइनल में पहुंची यूपी टीम, अब महाराष्ट्र से भिड़ेगी

Thu, 21 Aug 2025 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
UP team reached the semi-finals, now will face Maharashtra
सीआईएससीई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर-14, 17 और 19 के क्वॉर्टर फाइनल के मुकाबले हुए
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सीआईएससीई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में अंडर-14 यूपी टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है। अब उसका सामना महाराष्ट्र से होगा। चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग में क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए।



अंडर-14 के मुकाबले ग्रेटर नोएडा के जीसस एंड मेरी स्कूल और अंडर-17 वर्ग के मैच विश्व भारती स्कूल और अंडर-19 वर्ग के सेंट जोसेफ स्कूल के फुटबॉल मैदान खेले गए। मीडिया प्रभारी हेमलता शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को विश्व भारती स्कूल में खेले गए मुकाबलों में बिहार-झारखंड व उत्तर प्रदेश का मैच बराबरी पर रहा। उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश को 2-1, महाराष्ट्र ने वेस्ट बंगाल को 7-0, आंध्र प्रदेश ने नॉर्थ इंडिया को 3-2 से पराजित किया।
विज्ञापन




जीसस एंड मैरी स्कूल में खेले गए मुकाबलों में केरल ने कर्नाटक-गोवा को 2-1 गोल, उत्तर प्रदेश ने नॉर्थ वेस्ट को 2-1, मध्य प्रदेश ने तमिलनाडु को 1-0 , कर्नाटक-गोवा ने आंध्र प्रदेश को 4-1, केरल ने नॉर्थ इंडिया को 3-0 से हराया। ओडिसा टीम के वॉकओवर करने पर वेस्ट बंगाल को विजय घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंडर-17 : केरल ने वेस्ट बंगाल को 4-0, नॉर्थ इंडिया ने महाराष्ट्र को 2-0, कर्नाटक-गोवा ने तमिलनाडु को 3-2, उत्तराखंड ने वेस्ट बंगाल को 1-0 गोल से पराजित किया। ओडिसा के वॉकओवर करने पर आंध्र प्रदेश विजयी घोषित किया गया। बिहार–झारखंड व केरल के मैच ड्रॉ रहा। महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश को 4-1, तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश 1-0 गोल से हराया। ओडिसा के वॉकओवर करने पर नॉर्थ वेस्ट को विजयी बनाया गया।




अंडर-19 : उत्तर प्रदेश ने केरल को 1-0 से हराया। महाराष्ट्र ने ओडिसा को 2-0, तमिलनाडु ने मध्य प्रदेश को 3-1 गोल, नॉर्थ वेस्ट व उत्तराखंड के बीच मैच ड्रॉ रहा। शुक्रवार को सेमीफाइनल व फाइनल में मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed