UP Panchayat Chunav 2021 Live: दूसरे चरण में पड़े 72 फीसदी मतदान, कई जगहों पर मतपेटी लूट और हिंसक झड़प
{"_id":"607cdf3eba37db099402974c","slug":"up-panchayat-election-2021-2nd-phase-poll-in-20-districts-live-voting-news-updates-up-panchayat-chunav-2021-hindi-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Panchayat Chunav 2021 Live: दूसरे चरण में पड़े 72 फीसदी मतदान, कई जगहों पर मतपेटी लूट और हिंसक झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 19 Apr 2021 09:09 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 19 Apr 2021 09:09 PM IST
खास बातें
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में लखनऊ समेत 20 जिलों में वोटिंग जारी है। एटा में दो जगह बवाल हुआ है। एटा के जैथरा ब्लाक के गांव कुकरया रतनपुर में कुछ लोगों ने बूथ लूटने का प्रयास किया। वहीं एटा के ही जैथरा ब्लाक के नगला बली में मतदान केंद्र पर बवाल हो गया। फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशी पक्ष भिड़ गए। जमकर पथराव हुआ। अमरोहा में भी फर्जी वोटिंग को लेकर बवाल हुआ है। वहीं चित्रकूट में पुलिस पर मतदाताओं की पिटाई का आरोप लगा है। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
पथराव में घायल
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:49 PM, 19-Apr-2021
पांच बजे तक जिलों में मतदान का प्रतिशत
मैनपुरीमैनपुरी ब्लाक- 63 फीसदी
घिरोर ब्लाक- 61 फीसदी
कुरावली- 62 फीसदी
सुल्तानगंज- 66 फीसदी
बेवर- 62 फीसदी
जागींर- 62 फीसदी
किशनी- 62 फीसदी
करहल- 68.23 फीसदी
बरनाहल- 62 फीसदी
कुल- 63.13 फीसदी
इटावा
जसवंत नगर- 64.00 फीसदी
ताखा- 63.00 फीसदी
सैफई- 69.00 फीसदी
बढ़पुरा- 58.00 फीसदी
बसरेहर- 62.00 फीसदी
भरथना- 66.50 फीसदी
महेवा- 61.10 फीसदी
चकरनगर- 61.00 फीसदी
जनपद- 63.00 फीसदी
ग्रेटर नोएडा
बिसरख- 71.67 फीसदी
दादरी- 69.61 फीसदी
जेवर- 69.33 फीसदी
कुल - 70.20 फीसदी
एटा
मारहरा- 68.12 फीसदी
सकीट- 68.62 फीसदी
अवागढ़- 66.97 फीसदी
शीतलपुर- 66.40 फीसदी
निधौली कलां- 64.61 फीसदी
जलेसर- 64.33 फीसदी
जैथरा- 61.20 फीसदी
अलीगंज- 61.53 फीसदी
मुजफ्फरनगर
मोहम्मदपुर देवमल- 68.50 फीसदी
हल्दौर- 69.72 फीसदी
नजीबाबाद- 61.50 फीसदी
किरतपुर- 62 फीसदी
कोतवाली- 55 फीसदी
नहटौर- 65 फीसदी
धामपुर- 71 फीसदी
अफजलगढ़- 69 फीसदी
स्योहारा- 66 फीसदी
नूरपुर- 66 फीसदी
जलीलपुर- 68.96 फीसदी
महाराजगंज
1-सदर- 56 प्रतिशत
2-मिठौरा- 69 प्रतिशत
3-निचलौल- 78 प्रतिशत
4- सिसवा- 66 प्रतिशत
5-घुघुली- 57 प्रतिशत
6-परतावल- 60.5 प्रतिशत
7-पनियरा- 62 प्रतिशत
8-फरेंदा- 69 प्रतिशत
9-धानी- 62 प्रतिशत
10-बृजमनगंज- 59 प्रतिशत
11-लक्ष्मीपुर- 63 प्रतिशत
12-नौतनवा- 65 प्रतिशत
कुल- 63.88 प्रतिशत
गोंडा- 51.60 फीसदी
सुल्तानपुर- 55.86 फीसदी
05:05 PM, 19-Apr-2021
हसनपुरः 12 से अधिक लोगों ने किया पोलिंग पार्टी पर हमला
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र में दोपहर करीब 3:30 बजे 12 से अधिक लोगों ने पोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। मत पेटियां लूटने की कोशिश की गई। विरोध करने पर मतदान कर्मियों के साथ मारपीट की गई। बूथ संख्या 184 और 185 के पीठासीन अधिकारी एवं महिला कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। ग्रामीणों में चर्चा है कि यहां फायरिंग भी हुई है।
विज्ञापन
04:14 PM, 19-Apr-2021
कन्नौज में मतदान के दौरान दो पक्षों में पथराव, एक दरोगा और सिपाही घायल
कन्नौज के ग्राम डुडबा बुजुर्ग में मतदान के दौरान दो पक्षों में पथराव हुआ। इस बीच भीड़ को खदेड़ रहे एक दरोगा और एक सिपाही पथराव से घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन महिलाओं सहित करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। मौके पर डीएम एसपी सहित तमाम अधिकारी पहुंचे।
04:06 PM, 19-Apr-2021
अमरोहाः एक शख्स की मौत, किसी और का वोट देने पहुंची युवती रंगे हाथ पकड़ी गई
अमरोहा के थाना धनौरा क्षेत्र के गांव आमहेड़ा में राजू पुत्र प्रसादी (45) की मौत हो गई। परिजनों ने प्रधान पद के दो उम्मीदवारों पर जहरीली शराब पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
किसी और का वोट डालने पहुंची युवती, हुआ बवाल
गजरौला के गांव बारसाबाद में किसी और का वोट डालने पहुंची युवती को मतदान कर्मी ने आधार कार्ड में फोटो गड़बड़ देख पहचान लिया। इस पर वहां काफी हंगामा हुआ। युवती के रोने गिड़गिड़ाने और ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद उसे हिदायत देकर बगैर कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
किसी और का वोट डालने पहुंची युवती, हुआ बवाल
गजरौला के गांव बारसाबाद में किसी और का वोट डालने पहुंची युवती को मतदान कर्मी ने आधार कार्ड में फोटो गड़बड़ देख पहचान लिया। इस पर वहां काफी हंगामा हुआ। युवती के रोने गिड़गिड़ाने और ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद उसे हिदायत देकर बगैर कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
03:49 PM, 19-Apr-2021
तीन बजे तक विभिन्न जिलों के मतदान प्रतिशत
गोरखपुर-1-सदर- 43 प्रतिशत
2-मिठौरा- 53 प्रतिशत
3-निचलौल- 52 प्रतिशत
4- सिसवा- 58 प्रतिशत
5-घुघुली- 50.5 प्रतिशत
6-परतावल- 50 प्रतिशत
7-पनियरा- प्रतिशत
8-फरेंदा- 60 प्रतिशत
9-धानी- 56 प्रतिशत
10-बृजमनगंज- 43 प्रतिशत
11-लक्ष्मीपुर- 50 प्रतिशत
12-नौतनवा- 55 प्रतिशत
गोंडा- 41.25 प्रतिशत
ग्रेटर नोएडा
बिसरख - 61.89 प्रतिशत
दादरी - 59.10 प्रतिशत
जेवर - 59.45 प्रतिशत
कुल - 60.14 प्रतिशत
मुजफ्फरनगर -55 प्रतिशत
बिजनौर -55.43 प्रतिशत
मुरादाबाद
अमरोहा- 60.31 प्रतिशत
जोया- 58.01 प्रतिशत
गजरौला- 56.02 प्रतिशत
धनौरा- 59.8 प्रतिशत
हसनपुर- 52.1 प्रतिशत
गंगेश्वरी- 55.33 प्रतिशत
कुल- 56.93 प्रतिशत
03:38 PM, 19-Apr-2021
चित्रकूट में 3 बजे तक 43.37 प्रतिशत मतदान
चित्रकूट जिले में दोपहर 3 बजे तक 43.37 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:30 PM, 19-Apr-2021
कन्नौज: बीडीसी के एक गड्डी मतपत्र गायब
कन्नौज जिले के ददौरा खुर्द मतदान केंद्र पर बीडीसी के एक गड्डी मतपत्र गायब हो गए। मतदाताओं ने पीठासीन अधिकारी पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। जिसे लेकर बूथ पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा।03:26 PM, 19-Apr-2021
इटावा : बैलेट पेपर में प्रत्याशी का सिंबल नहीं होने पर रूका मतदान
इटावा के भरथना में पंचायत सदस्य के बैलेट पेपर में एक प्रत्याशी का सिंबल नहीं होने पर सवा घंटे मतदान रुका रहा। प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज कराई। जिस पर पीठासीन अधिकारी द्वारा उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया। एसडीएम नमृता सिंह भी मौके पर पहुंचीं। जिसके बाद दूसरे बैलेट पेपर आने पर मतदान प्रक्रिया शुरू हो सकी।03:20 PM, 19-Apr-2021
अमरोहा में दोपहर एक बजे तक 43.22 प्रतिशत मतदान
अमरोहा में दोपहर एक बजे तक 43.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। राजधानी लखनऊ में दोपहर एक बजे तक 37.21 प्रतिशत वोटिंग हुई है।03:10 PM, 19-Apr-2021
वोट डालने को लेकर हुआ विवाद, गोली-बारी और पथराव में प्रधान प्रत्याशी समेत तीन घायल
अमरोहा जिले के रजबपुर थाना इलाके के आरिफ पुर माफी में सुबह साढ़े दस बजे प्रधान प्रत्याशी अतुल चौधरी के पिता कमल सिंह जब वोट डालने प्राथमिक विधालय में पहुंचे तो वहां पर फर्जी वोट को लेकर बहस हो गई। तकरार इतनी बढ़ी कि पहले लाठी डंडे चले और फिर जमकर पथराव हुआ। इस बीच दूसरे पक्ष के प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह सिद्धू से झगड़ा हो गया। उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गोली लगने से कमल सिंह पुत्र भारत सिंह घायल हो गया।गोली चलते ही पोलिंग बूथ पर भगदड़ मच गई और गांव में हड़कंप मच गया। लोग पोलिंग छोड़ अपने घरों में जा दुबके। पोलिंग बूथ पर तैनात कर्मचारियों ने भी अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। पोलिंग बूथ बंद हो गया। 12 बजे एसपी के आने के बाद पोलिंग बूथ दोबारा सुचारू हुआ। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
घायलों में प्रधान प्रत्याशी अतुल चौधरी, भाई पुनीत चौधरी मामूली रूप से घायल हो गए । जबकि पुलिस ने कुछ लोगों के हिरासत में लिया है। घायल कमल सिंह को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।