{"_id":"60f132c38ebc3e0a35286850","slug":"up-national-president-jp-nadda-addresses-up-bjp-state-working-committee-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यसमिति में बोले जेपी नड्डा: यूपी की प्रशंसा सिर्फ देश में ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया तक में हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यसमिति में बोले जेपी नड्डा: यूपी की प्रशंसा सिर्फ देश में ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया तक में हुई
Fri, 16 Jul 2021 01:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:15 PM IST
सार
यहां उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए जुट जाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश कुछ साल पहले भ्रष्टाचार, जातिवाद, भाई-भतीजावाद की जंजीर में जकड़ा था।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : twitter.com/JPNadda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर भाजपा मिशन मोड में आ चुकी है। प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी को संबोधित किया।
विज्ञापन
यहां उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए जुट जाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश कुछ साल पहले भ्रष्टाचार, जातिवाद, भाई-भतीजावाद की जंजीर में जकड़ा था। मगर, बीते चार सालों की बात की जाए तो प्रदेश अब इस महामारी से बाहर निकल कर देश को लीड करने वाला प्रदेश बन गया है।
विज्ञापन
नड्डा बोले, जिस तरह से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने काम किया है, कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है, आम जन तक पहुंचे हैं और उनकी हर संभव मदद की है। यही वजह है कि अभी संपन्न हुए पंचायत चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। हमें यह भी समझना होगा कि जब पूरे विपक्षी सिर्फ बयानबाजी कर रहे थे, अफवाहें फैला रहे थे, तब हमारे प्रधानमंत्री ने एक मजबूत रणनीति बनाकर और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए देश को तैयार किया।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्राध्यक्ष ने कहा कि, पहले उत्तर प्रदेश तुष्टिकरण के जाल में जकड़ा था। जातीय आधार पर सत्ता का दुरुपयोग होता था, विकास नाम की चीज नहीं थी। उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार, अनाचार का अड्डा बना था। जब कोरोना आया था तब हमारे पास एक टेस्टिंग लैब हुआ करती थी। लेकिन अब हमारे पास दो हजार पांच सौ से अधिक है। ये मोदी की रणनीति से संभव हो सका।
जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश की प्रशंसा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया तक में हुई। यह साबित करता है कि प्रदेश में किस तरह से सीएम योगी ने कोरोना काल में प्रबंधन किया। मैं उत्तर प्रदेश की इकाई को, उत्तर प्रदेश सरकार और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं कि उन्होंने जिला परिषद और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अहम भूमिका निभाई और जीत दिलाई है।