फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP International Trade Show: 350 entrepreneurs from 70 countries will present products

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो : 70 देशों के 350 उद्यमी पेश करेंगे उत्पाद

Tue, 24 Sep 2024 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
UP International Trade Show: 350 entrepreneurs from 70 countries will present products
एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा- प्रत्येक मंडल में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा।
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 70 देशों के 350 से ज्यादा उद्यमी अपने उत्पाद पेश करेंगे। 1.1 लाख वर्गमीटर क्षेत्र में हो रहे आयोजन में न सिर्फ उत्पादन बल्कि कला, संस्कृति, खानपान और लोककला का संगम देखने को मिलेगा। वहीं, मंगलवार को एक्सपो मार्ट पहुंचे प्रदेश के लघु उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक मंडल पर इस तरह का मेला आयोजित किया जाएगा। इससे प्रत्येक जिले के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। एक जिला एक उत्पादन (ओडीओपी) योजना को भी बढ़ावा मिलेगा। मेला अपने पहले सफल संस्करण से अधिक सफल होगा।
एक्सपो मार्ट में पत्रकारों से बातचीत में सचान ने कहा कि मेला प्रदेश को एक वैश्विक सोर्सिंग केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य यूपी 37 सेक्टरों में अपनी व्यापारिक और वाणिज्यिक क्षमताओं को एक ही छत के नीचे इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में प्रदर्शित करेगा। इसमें न केवल प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों को उजागर किया जाएगा, बल्कि राज्य की समृद्ध संस्कृति, व्यंजन, शिल्प और परिवर्तनकारी विकास को भी प्रदर्शित किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, निवेशकों और हितधारकों के लिए एक अनिवार्य रूप से भाग लेने योग्य कार्यक्रम है, जो प्रदेश के विविध उद्योगों और क्षमताओं को प्रदर्शित करते हुए व्यापार और निवेश को बढ़ावा देगा। वहीं, इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के चेयरमैन राकेश कुमार ने कहा कि इसमें मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक, कृषि, वस्त्र, स्वास्थ्य, पर्यटन जैसे क्षेत्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर एमएसएमई सचिव प्रांजल यादव, संयुक्त सचिव निर्यात पवन अग्रवाल, विजयेंद्र पंडियन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक गतिविधियों का गवाह बनेगा आयोजन


पांचों दिन अलग-अलग तरह की गतिविधियां होंगी। इसमें ज्ञान सत्र, सम्मेलन, उत्पाद प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैशन शो, लेजर डिस्प्ले और राज्य के विभिन्न जिलों के व्यंजन शामिल होंगे। यह शो प्रदेश की शिल्पकला, नवाचार और व्यापारिक क्षमताओं को प्रदर्शित करते हुए सरकारी अधिकारियों, नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों और उद्यमियों को एक मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कनिका कपूर और पलाश सेन देंगे प्रस्तुति
ट्रेड शो में ब्रज, अवध और बुंदेलखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रसिद्ध कलाकार अंकित तिवारी, कनिका कपूर और पलाश सेन प्रस्तुति देंगे। वियतनाम, बोलीविया, रूस आदि देशों की अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियां भी इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (आईसीसीआर) के सहयोग से पेश की जाएंगी। वहीं, समापन समारोह में आयोजन की उपलब्धि और प्रदेश की विकास यात्रा को रेखांकित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शामिल होंगे।

---------




पार्किंग व्यवस्था
1- वीआईपी कार्ड धारकों के वाहन एक्सपो मार्ट गेट नंबर 1 से प्रवेश और पिक एंड ड्रॉप करने के बाद गेट नंबर-1 से बाएं टर्न कर स्टेलर जिम खाना में पार्क होंगे।
2- डेलीगेशन को लेकर आने वाले वाहन (4-बसें व 5-इनोवा) गेट नंबर 2 से प्रवेश कर एक्सपो मार्ट परिसर में पिक एंड ड्रॉप करने के बाद बडा गोलचक्कर (नासा गोलचक्कर) में पार्क होंगे।

3- ए पास धारकों के वाहन एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से गेट नंबर 1 के सामने होते हुए कलाधाम पार्किंग स्थल में पार्क होंगे।

4- बी-पास धारकों के वाहन गेट नंबर 3 पर पिक एंड ड्रॉप कर एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से यू-टर्न कर नासा पार्किंग में पार्क होगे।

5- पी-पास धारकों (मीडिया) के वाहन एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से केबी मार्ट के सामने होते हुए आईकोनिक पार्किंग स्थल में पार्क होंगे।
6- सामान्य आगंतुक और ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी अपने वाहनों को बड़ा गोलचक्कर में पार्क कर पैदल या शटल से जाएंगे।

7- वैकल्पिक पार्किंग बडा गोलचक्कर नासा के चारों ओर आउट साइड, पुस्ता मार्ग, यूनाइटेड टू एक्यूरेट मार्ग, इंडस्ट्रियल एरिया, हनुमान मन्दिर रोड, इनोवेटिव कॉलेज, लॉयड कॉलेज पर की गई है।



8- बरसात होने पर अतिरिक्त वैकल्पिक पार्किग केसीसी कॉलेज, यूनाइटेड शिवधाम सोसाइटी, एक्यूरेट एजुकेशन, उदार भारती, आईटीएस, रामकृष्ण एंड सन्स, जुबलिएन्ट, श्रीराम एजुकेशन ट्रस्ट, आईआईटी रूड़की, दुर्गा चेरिटेबल ट्रस्ट, आईआईएलएम कॉलेज, नॉलेज पार्क संस्थानों के परिसर में वाहनों की पार्किग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed