फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP International Trade Fair will run from 25 to 29 September

Noida News: यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 25 से 29 सितंबर तक चलेगा

Fri, 10 May 2024 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
UP International Trade Fair will run from 25 to 29 September
यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 25 से 29 सितंबर तक चलेगा
विज्ञापन


हथकरघा और कपड़ा विभाग के प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट का किया दौरा
दूसरे संस्करण की तैयारी और कार्ययोजना की अधिकारियों के साथ की समीक्षा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में इस बार 25 से 29 सितंबर तक यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (यूपीआईटीएस-2024) लगेगा। प्रदेश के हथकरघा और कपड़ा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने शुक्रवार को मार्ट का दौरा किया। उन्होंने यूपीआईटीएस के दूसरे संस्करण की तैयारी और कार्य योजना का जायजा लिया। इसके साथ ही अफसरों के साथ बैठक में मेले का विस्तार करने के लिए भागीदार राज्यों को आमंत्रित करने पर चर्चा की।
बैठक में आलोक कुमार ने कहा कि प्रदेश को एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में यूपीआईटीएस के माध्यम से वैश्विक मंच पर पेश करना जरूरी है। उन्होंने उत्पाद ओडीओपी, जीआई टैग और अन्य योजनाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

एक्सपो मार्ट के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि मेले में एमएसएमई, पर्यटन, आतिथ्य, स्वास्थ्य, कपड़ा, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, स्टार्ट-अप, उत्तर प्रदेश से जीआई टैग, उत्तर प्रदेश के खिलौना संघ और शिल्प समूह, हथकरघा और कपड़ा, सूक्ष्म और लघु उद्यम समूह विकास, ओडीओपी सहित विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक क्षेत्र शामिल होंगे। डीएम ने मेले के लिए व्यापक प्रचार अभियान का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed