{"_id":"672216f55e4a68e32f0c7849","slug":"up-govt-declared-a-public-holiday-on-1-november-along-with-31-october-on-diwali-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इस बार दिवाली दो छुट्टी वाली, यूपी सरकार से मिला एक और तोहफा, घर जाने के लिए अचानक बस अड्डों पर बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इस बार दिवाली दो छुट्टी वाली, यूपी सरकार से मिला एक और तोहफा, घर जाने के लिए अचानक बस अड्डों पर बढ़ी भीड़
Wed, 30 Oct 2024 05:09 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 30 Oct 2024 05:09 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर दो छुट्टियों का तोहफा दिया है। योगी सरकार ने इस दिवाली को और खास बनाने के लिए 31 अक्तूबर के साथ एक नवंबर को भी सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है।
विज्ञापन
यूपी में दिवाली की दो सरकारी छुट्टी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस दिवाली को और खास बनाने के लिए 31 अक्तूबर के साथ-साथ अब 1 नवंबर को भी सरकारी छुट्टी का ऐलान कर दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। अब लोग बिना किसी जल्दीबाजी के त्योहार की खुशियों का आनंद अपने परिवार के साथ ले पाएंगे। दो दिन की छुट्टी बढ़ने से उन्हें लंबी दिवाली की छुट्टी मिल गई है, और इसी वजह से अब घर जाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है।
विज्ञापन
दोपहर बाद यात्रियों की उमड़ी भीड़
छुट्टी का ऐलान होते ही नोएडा शहर के कई बस डिपो पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। पहले जहां दोपहर करीब 1 बजे तक यही भीड़ मामूली नजर आ रही थी, वहीं अब स्थिति बिल्कुल बदल गई है। लोग अब लंबी छुट्टी का फायदा उठाने के लिए अपने-अपने घर जाने की तैयारी में हैं। मोरना बस डिपो पर भी यात्रियों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया है, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
यात्रियों में इस बार खास उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि दो दिन की अतिरिक्त छुट्टी से उन्हें एक प्रकार से अब पूरे पांच दिन का समय मिल गया है, जिसमें वे आराम से अपने परिजनों के साथ समय बिता सकेंगे और दिवाली के त्योहार के साथ साथ गोवर्धन पूजा और भैया दूज का भी आनंद ले सकेंगे। ज्यादातर लोग इस अवसर का पूरा फायदा उठाते हुए दूर-दराज के गांवों और कस्बों में स्थित अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। यूपी रोडवेज की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए बस सेवाओं में बढ़ोतरी की गई है और कई जगहों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
सरकार के इस फैसले को लेकर लोगों के बीच घर जाने की खुशी देखने को मिल रही है। सरकारी कर्मचारियों का कहना है कि इस निर्णय से उन्हें अपने परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मनाने का बेहतर मौका मिला है। यह न केवल उनके लिए खुशी की बात है, बल्कि इससे दिवाली पर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ने की संभावना है क्योंकि लोग इस लंबे छुट्टी का आनंद लेने के लिए जमकर खरीदारी भी करेंगे।
अधिकारियों ने संभाली कमान
सिटी सेंटर यानि नोएडा बस डिपो में एआरएम श्याम नारायण पांडेय समेत अन्य अधिकारियों ने अचानक से बड़ी भीड़ के बाद कमान संभाली और पूरे डिपो परिसर की स्थिति का जायजा लिया। लगातार वह बसों की निगरानी कर रहे हैं। अगर बात की जय धनतेरस की तो करीब 25 हजार से भी ज्यादा यात्रियों ने नोएडा बस डिपो से चलने वाली बसों में यात्रा की है। बुधवार यानि आज छुट्टी के ऐलान के बाद ये आंकड़ा और भी बढ़ने की उम्मीद है।