{"_id":"60f2cd5d45bcaa4622230c21","slug":"up-gautam-budh-nagar-labour-injured-in-clash-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गौतम बुद्ध नगर में मारपीट में घायल श्रमिक की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गौतम बुद्ध नगर में मारपीट में घायल श्रमिक की अस्पताल में मौत
Sat, 17 Jul 2021 06:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 17 Jul 2021 06:00 PM IST
सार
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर का निवासी खविंदर मांझी (42 वर्ष) सूरजपुर के गुलिस्तानपुर गांव में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के गुलिस्तानपुर गांव में दो श्रमिकों के बीच आपस में हुई मारपीट में घायल श्रमिक की शुक्रवार रात अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर का निवासी खविंदर मांझी (42 वर्ष) सूरजपुर के गुलिस्तानपुर गांव में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दो दिन पहले शराब के नशे में उसका अपने एक साथी के साथ झगड़ा हो गया और इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। सिंह ने बताया कि उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन