फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Election Phase 5th PM Modi and cm Yogi appealed for voting

UP Election Phase 5th: भयमुक्त और दंगामुक्त प्रदेश के लिए जरूर करें मतदान- पीएम मोदी और सीएम योगी ने की वोटिंग की अपील

Sun, 27 Feb 2022 08:44 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला ने टवर्क, नोएडा
अमर उजाला ने टवर्क, नोएडा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 27 Feb 2022 08:44 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए मतदान जारी है। पीएम मोदी और सीएम योगी ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन
UP Election Phase 5th PM Modi and cm Yogi appealed for voting
पीएम मोदी और सीएम योगी - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण का मतदान आज जारी है। इस चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर वोटिंग हो रही है। यहां के 693 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला जनता करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के उत्सव का आज पांचवें चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपना कीमती वोट अवश्य दें।'
विज्ञापन


वहीं, सीएम योगी ने प्रदेश के उत्थान के लिए वोट करने का अनुरोध किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 का आज पंचम चरण है। अपने प्रदेश के उत्थान के लिए, सुशासन, सुरक्षा व सम्मान की प्राप्ति के लिए, भय मुक्त, दंगा मुक्त, अपराध मुक्त परिवेश के लिए सभी सम्मानित मतदाता गण अपने वोट का प्रयोग अवश्य करें। अतः संकल्प करें कि पहले मतदान फिर जलपान।'
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्य में पांचवें चरण में प्रयागराज, अयोध्या, चित्रकूट, बाराबंकी, प्रतापगढ़, कौशांबी, अमेठी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और सुल्तानपुर जिले के साथ रायबरेली जिले की एक सीट पर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सिराथू सीट पर भी इसी चरण में वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed