{"_id":"621aeada2f1d7f02df38cc99","slug":"up-election-phase-5th-pm-modi-and-cm-yogi-appealed-for-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election Phase 5th: भयमुक्त और दंगामुक्त प्रदेश के लिए जरूर करें मतदान- पीएम मोदी और सीएम योगी ने की वोटिंग की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Phase 5th: भयमुक्त और दंगामुक्त प्रदेश के लिए जरूर करें मतदान- पीएम मोदी और सीएम योगी ने की वोटिंग की अपील
Sun, 27 Feb 2022 08:44 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला ने टवर्क, नोएडा
अमर उजाला ने टवर्क, नोएडा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 27 Feb 2022 08:44 AM IST
सार
यूपी विधानसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए मतदान जारी है। पीएम मोदी और सीएम योगी ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम योगी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण का मतदान आज जारी है। इस चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर वोटिंग हो रही है। यहां के 693 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला जनता करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के उत्सव का आज पांचवें चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपना कीमती वोट अवश्य दें।'
विज्ञापन
वहीं, सीएम योगी ने प्रदेश के उत्थान के लिए वोट करने का अनुरोध किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 का आज पंचम चरण है। अपने प्रदेश के उत्थान के लिए, सुशासन, सुरक्षा व सम्मान की प्राप्ति के लिए, भय मुक्त, दंगा मुक्त, अपराध मुक्त परिवेश के लिए सभी सम्मानित मतदाता गण अपने वोट का प्रयोग अवश्य करें। अतः संकल्प करें कि पहले मतदान फिर जलपान।'
विज्ञापन
राज्य में पांचवें चरण में प्रयागराज, अयोध्या, चित्रकूट, बाराबंकी, प्रतापगढ़, कौशांबी, अमेठी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और सुल्तानपुर जिले के साथ रायबरेली जिले की एक सीट पर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सिराथू सीट पर भी इसी चरण में वोट डाले जाएंगे।