फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Election 2022 Priyanka Gandhi to start her door to door campaign from Noida

UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने नोएडा से किया चुनावी प्रचार का आगाज, बेरोजगारी से लेकर हर मुद्दे पर सरकार को घेरा

Mon, 31 Jan 2022 03:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 31 Jan 2022 03:52 PM IST
सार

प्रियंका ने नोएडा में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सेक्टर 26 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पूजा करके की।

विज्ञापन
UP Election 2022 Priyanka Gandhi to start her door to door campaign from Noida
प्रियंका गांधी नोएडा में कर रहीं चुनाव प्रचार - फोटो : राजन राय/लाल सिंह

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से विधानसभा चुनावों का आगाज हो जाएगा। इसी को देखते हुए कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार से अपने डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत नोएडा से की है।

विज्ञापन


प्रियंका ने नोएडा में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सेक्टर 26 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पूजा करके की। इसके बाद उन्होंने नोएडा सेक्टर-26 क्लब में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।कांग्रेस महासचिव ने नोएडा जनसंवाद कार्यक्रम में आशा, आंगनबाड़ी वर्कर, उद्योग से जुड़े लोगों, फ्लैट बायर एशोसिएशन, किसान व स्टार्टअप से जुड़ी महिलाओं के साथ मुलाकात कर उनके क्षेत्र में आ रही समस्याओं को जाना।
विज्ञापन


मीडिया से क्या बोलीं प्रियंका
महिलाओं से जनसंवाद के बाद प्रियंका ने सेक्टर 26 में ही मीडिया से बात की। जब प्रियंका से पूछा गया कि आपने पहली ही बार में इतनी बड़ी चुनौती ले ली। रक्षा मंत्री के बेटे पंकज सिंह के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रही हैं तो प्रियंका ने कहा कि यह लड़की पंखुड़ी नोएडा में रहती है। यहां के लोगों की समस्याओं को समझती है। जब भी परेशानी होती है तो लोगों के साथ खड़ी रहती है, सिर्फ चुनाव में ही नहीं इससे पहले भी यह लोगों के फोन उठाती है उनके लिए उपलब्ध रहती है। आप देखिएगा ये जीतेगी क्योंकि यहां के लोग त्रस्त हो चुके हैं। वह कहते हैं कि विधायक तो कभी दिखते ही नहीं अब बसों पर उनकी फोटो दिख रही है। इसने कोरोना के समय में सबसे ज्यादा काम किया है इसलिए इसे टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगारी पर जब प्रियंका से सवाल किया गया तो उन्होंने युवाओं को रोजगार देने का दावा किया और कहा कि वह भाजपा की तरह केवल आश्वासन नहीं दे रही हैं, बल्कि उसके लिए ब्लूप्रिंट तैयार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में जातिवाद और धार्मिक उन्माद फैला रही है और चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है लेकिन जातिवाद और धर्म से केवल और केवल राजनेताओं को लाभ होता है, आम जनता को इससे कभी लाभ नहीं हुआ है, इसलिए उन्होंने अपील की कि लोग स्वयं जागरूक हों और यह देखें कि उन्हें किस तरह का नेता चाहिए और किस तरह की सरकार चाहिए उन्हें खुद सोचना-समझना होगा।

जब एक पत्रकार ने पूछा कि आपके कैंपेन लड़की हूं, लड़ सकती हूं के बावजूद प्रदेश में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। इस पर प्रियंका ने कहा कि इसीलिए तो मैं कह रही हूं कि लड़कियों को साथ आने की जरूरत है। प्रियंका गांधी ने कहा कि, आधी आबादी को आज भी नेतृत्व करने के लिए कोई सरकार आगे नहीं आ रही है इसलिए उनकी ओर से 40 फीसदी सीटों पर महिलाएं उतारी गईं हैं।

पंखुड़ी पाठक के लिए कर रहीं हैं प्रचार
नोएडा से कांग्रेस पंखुड़ी पाठक को प्रत्याशी बनाया है। उन्हीं को वोट देने की अपील करने के लिए प्रियंका गांधी आज नोएडा में हैं। यह खास है कि प्रियंका गांधी का यह पहला फिजिकल कैंपेन होगा। हालांकि इससे पहले वह फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से जुड़ कर संवाद कर चुकी हैं।

प्रियंका गांधी मंगलवार को दादरी में भी घर-घर जाकर चुनावी प्रचार कर सकती हैं। नोएडा में प्रियंका समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाकात कर उनसे बातचीत करेंगी और कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगी।


इसके बाद वह डोर-टू-डोर कैंपेन कर पंखुड़ी पाठक के लिए प्रचार करेंगी। अपने अभियान 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के तहत प्रियंका महिलाओं के एक ग्रुप से अलग से भी बात करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed