फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022: PM Modi Address Public in 5 Districts Of Western UP via Virtual Rally, Main Highlights in Hindi

UP Election 2022 : पीएम ने कहा- जब दंगे हो रहे थे तो वो लोग जश्न मना रहे थे, ऐसे दंगाइयों को जनता सत्ता में आने नहीं देगी

Mon, 31 Jan 2022 02:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 31 Jan 2022 02:42 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली चुनावी रैली में कहा कि पांच साल पहले दबंग और दंगाई ही कानून चलाते थे। उनका ही शासन चलता था। बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं। माफिया सरकारी संरक्षण में घूमते थे। पश्चिमी यूपी के लोग कभी नहीं भूल सकते कि जब दंगे हो रहे थे तो तत्कालीन सरकार जश्न मना रही थी।

विज्ञापन
UP Election 2022: PM Modi Address Public in 5 Districts Of Western UP via Virtual Rally, Main Highlights in Hindi
पीएम मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली वर्चुअली चुनावी रैली में योगी सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं गिनाईं। इसके साथ ही विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत और गौतमबुद्ध नगर की 21 विधानसभा क्षेत्रों की जनता को वर्चुअली संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा प्रदेश मुख्यालय में स्थापित वर्चुअल स्टूडियो से रैली में शामिल रहे। पीएम को सुनने के लिए नोएडा समेत तमाम जिलों में काफी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे। जानिए क्या बोले पीएम...

विज्ञापन

 

  • पीएम ने कहा कि कोई भूल नहीं सकता है कि यूपी को लेकर क्या चर्चा होती थी। पांच साल पहले दबंग और दंगाई ही कानून चलाते थे। उनका ही शासन चलता था। बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं। माफिया सरकारी संरक्षण में घूमते थे। पश्चिमी यूपी के लोग कभी नहीं भूल सकते कि जब दंगे हो रहे थे तो तत्कालीन सरकार जश्न मना रही थी।
  • विज्ञापन
  • लोगों के पलायन की आए दिन खबर आती थीं। अपहरण, फिरौती की घटनाओं ने लोगों को बर्बाद करके रख दिया था। पांच साल में योगी सरकार यूपी को इन हालातों से बाहर निकालकर लाई है। मैं भी एक राज्य का मुख्यमंत्री रहा हूं। आज यूपी का किसान हो, कर्मचारी हो व्यापारी हो या फिर माताएं और बेटियां, सभी को सम्मान मिल रहा है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पीएम बोले, मैं ये देखकर खुश हूं कि लोग इन दंगाई सोच के लोगों से काफी सतर्क हैं। जनता इन लोगों के वो दिन वापस नहीं लाना चाहती। जनता ने ये ठान लिया है कि भाजपा को पहले से ज्यादा मतों से विजयी बनाएंगे। हमारा काम और उनके कारनामे देखकर यूपी की जनता भाजपा को भरपूर साथ देने जा रही है। जो मतदाता पहली बार वोट डालने जा रहे हैं उन्होंने निर्णय कर लिया है कि यूपी को फिर से दंगाइयों के हवाले नहीं करना है।
  • नोएडा से जुड़े अंधविश्वास को लेकर पीएम ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा, वो नेता जो नोएडा आने से डरते हैं, वैज्ञानिकों पर भरोसा नहीं करते वो युवाओं और यूपी का विकास नहीं कर सकते।


 

  • यूपी को विकास पथ पर ले जाने का काम भाजपा ही कर रही है और भाजपा ही कर सकती है। यूपी में विकास के पांच साल में जो काम हुए हैं उनके पीछे युवाओं के सपने हैं।
  • बीते वर्षों में जो भी योजनाएं भाजपा सरकार ने लागू की हैं, उनका सभी को लाभ मिला है। ऐसा ही भारत बाबा साहब भीमराव आंबेडकर देखना चाहते थे। ऐसा ही सपना चौधरी चरण सिंह जी देखते थे।
  • गरीबों की भाजपा सरकार ने कैसे काम किया है उसका उदाहरण गरीबों के पक्के घर हैं, पिछली सरकार ने पांच साल में 73 घर बनाए थे। 
  • जब दंगे हो रहे थे तो वो लोग जश्न मना रहे थे, ऐसे दंगाइयों को जनता सत्ता में आने नहीं देगी।
  • यूपी सरकार जो भी कर रही है उसका सबसे ज्यादा लाभ दलितों पिछड़ों और वंचितों को हो रहा है। माताओं और बेटियों को सरकार की योजनाओं का सबसे अधिक लाभ मिल रहा है।
  • तीन तलाक पर कानून बनाकर सरकार ने मुस्लिम बेटियों को उनका हक दिया है। उनके सपने पूरे करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
  • यूपी के 15 करोड़ नागरिकों को सरकार मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। ये वही यूपी है जहां पहले गरीबों का राशन चोरी हो जाता था। आज राशन का एक-एक दाना लोगों तक पहुंच रहा है।
  • जब दिल में सेवा की भावना हो तो भ्रष्टाचार पास में भटक नहीं सकता है।
  • डबल इंजन सरकार का यही लक्ष्य है कि लूट बंद हो। यूपी के छोटे किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे मदद पहुंचे।
  • पीएम किसान सम्मान निधि से 43 हजार करोड़ किसानों को सीधे उनके खाते में मिले हैं। अब समय आ गया है कि हमें छोटे किसानों की ज्यादा चिंता करने की जरूरत है। छोटे किसान ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।
  • सरकार ने कामधेनु आयोग बनाया है। जानवरों को रोगों से बचाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। 
  • यूपी में बनाए जा रहे बायोगैस प्लांट बेसहारा पशुओं की दिक्कत को कम करेंगे।
  • हमने लक्ष्य रखा था कि एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीद करेंगे। बीते पांच सालों में सरकार ने लक्ष्य को पूरा किया है।
  • 2017 से पहले जो सरकार थी वो कागजों पर परियोजनाएं चलाती थी। ये लोग सालों तक परियोजनाओं को खींचते। इसके पीछे उनका मकसद कमाई करना होता था।
  • अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि- मैंने सुना है कि कुछ लोगों को सपने आते हैं...सपने उनको आते हैं जो सोते रहते हैं।
  • एक तरफ भाजपा है जिसके पास विकास का विजन है। वहीं दूसरी तरफ अहंकार से भरे लोग सत्ता पाने का सपना देख रहे हैं। ये नकली समाजवादी हैं। विजन के नाम पर इनके पास विरोध है। 
  • महामारी को लेकर जब दुनिया की चर्चा होती थी तो लोग कहते कि भारत का क्या होगा और जब भारत की चर्चा होती थी तो कहा जाता था कि यूपी का क्या होगा, लेकिन योगी जी दिन रात एक करके लोगों की सेवा में जुटे रहे।
  • इस चुनाव में भारी मात्रा में मतदान कीजिए। अपनी संतानों के भविष्य के लिए मतदान कीजिए। गांव और गरीब के लिए मतदान कीजिए। एक-एक वोट महत्वपूर्ण है जो यूपी को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

वर्चुअल रैली के प्रभारी अनूप गुप्ता ने बताया ने बताया कि पांच जिलों के 21 विधानसभा क्षेत्रों में 98 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के जरिये भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया जा रहा है। इस तरह 98 स्थानों पर 49,000 लोग पीएम मोदी का भाषण सुन रहे हैं। 

इन जिलों के 7,878 बूथों पर शक्ति केन्द प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, लाभार्थी और आम जन भी टीवी पर मोदी को सुन रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होने हैं वहां के स्मार्टफोन धारकों को भी जन चौपाल रैली के लिंक भेजे गए। इसके अतिरिक्त प्रदेशभर से कार्यकर्ता और सभी लोग प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के जरिये सुना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed