फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   up board exam will conduct in 61 center in gautambudhnagar

61 केंद्रों पर होगी हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं

Fri, 29 Jan 2021 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
up board exam will conduct in 61 center in gautambudhnagar
61 केंद्रों पर होगी हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन बोर्ड ने जिले में केंद्रों की संख्या बता दी है। जिले में हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं 61 केंद्रों पर होगी। हालांकि, अभी केंद्रों के निर्धारण के लिए आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके निस्तारण के बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी। कोरोना काल में यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। जिले के 40,900 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 3 फरवरी से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि विभाग ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर आनलाइन सूची जारी कर दी है। चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची सभी विद्यालयों को भेज दी गई है। प्रधानाचार्य 30 जनवरी तक परीक्षा केंद्रों के लिए आपत्ति व शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक की ई-मेल आईडी पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed