फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Board... 96 candidates skipped the Accountancy exam

Noida News: यूपी बोर्ड... 96 परीक्षार्थियों ने छोड़ी लेखाशास्त्र की परीक्षा

Wed, 11 Mar 2026 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
UP Board... 96 candidates skipped the Accountancy exam
12वीं में अरबी भाषा की परीक्षा के लिए पंजीकृत केवल एक बच्चे ने दिया पेपर
विज्ञापन

फोटो है
------

ग्रेटर नोएडा। बुधवार को यूपी बोर्ड की दोनों पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षाएं हुईं। पहली पाली में लेखाशास्त्र और दूसरी पाली में अरबी भाषा की परीक्षा हुई। लेखाशास्त्र में 1996 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1907 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, दूसरी पाली में हुई अरबी भाषा में पंजीकृत केवल एक ही बच्चे ने परीक्षा दी। लेखाशास्त्र में पंजीकृत 96 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कुल 41 केंद्रों पर परीक्षाएं कराईं गईं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को आखिरी परीक्षा होगी। साथ ही बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी भी शुरू कर दी है़। ब्यूरो
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई : हिंदुस्तानी म्यूजिक और डिजाइन की परीक्षा हुई
नोएडा (संवाद)। बुधवार को सीबीएसई 12वीं में हिन्दुस्तानी म्यूजिक और डिजाइन की परीक्षा हुई। इन विषयों को चुनने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति सीमित रही। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र रमेश और अंश ने बताया कि प्रश्नपत्र सरल और सिलेबस पर ही आधारित था। अधिकांश प्रश्न आसानी से हल हो गए। शिक्षकों ने भी पेपर को संतुलित और छात्रों के लिए सहज बताया।







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed