फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   up big news Lakhs of devotees holy dip in sangam and 22 trains will stop at-prayagraj station

UP Big News: माघ मेला में उमड़ा जनसैलाब... 22 ट्रेनों का प्रयाग स्टेशन पर होगा ठहराव; दिनभर की बड़ी खबरें

Sat, 03 Jan 2026 06:12 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Sat, 03 Jan 2026 06:12 PM IST
सार

UP Big News: हम आपके लिए दिनभर की प्रमुख खबरों का सार लेकर आए हैं।माघ मेला 2026 के तहत पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर संगम तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया। वहीं बुलंदशहर में मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उधर, भाजपा विधायक के अंतिम दर्शन के लिए बरेली से फरीदपुर तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। आइए, इन बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं। 
 

विज्ञापन
up big news Lakhs of devotees holy dip in sangam and 22 trains will stop at-prayagraj station
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए दिनभर की प्रमुख खबरें लेकर आए हैं। माघ मेला 2026 के तहत पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर संगम तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया। वहीं प्रयागराज में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वंदे भारत, काशी महाकाल समेत 22 ट्रेनों का प्रयाग स्टेशन पर ठहराव तय किया गया है, जिसकी पूरी सूची जारी कर दी गई है। उधर, भाजपा विधायक के अंतिम दर्शन के लिए बरेली से फरीदपुर तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। दूसरी तरफ बुलंदशहर में मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आइए, शनिवार की इन बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन


पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी
पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर शनिवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर में पौ फटने के साथ ही शुरू हुआ डुबकी लगानेन का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। स्नान के बाद लोगों ने घाटों पर दान-पुण्य किया और मेले का आनंद लिया।  मेले में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त रहा। पुलिस, पैरामिलीट्री फोर्स, पीएसी के साथ एटीएस के जवानों को भी तैनात किया गया है। कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी रही। माघ मेला 2026 का शुभारंभ आस्था, श्रद्धा और भक्ति के सैलाब के साथ हुआ। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद तड़के सुबह से ही लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम की ओर उमड़ पड़े। पुण्य की कामना के साथ पवित्र स्नान किया।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


22 ट्रेनों का प्रयाग स्टेशन पर होगा ठहराव
गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत, इंदौर-वाराणसी काशी महाकाल एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनों का ठहराव प्रयाग स्टेशन पर होने जा रहा है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने सभी 22 ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। अफसरों के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दी गई है। यहां 20 फरवरी तक गोरखपुर वंदे भारत, गंगा कावेरी एक्सप्रेस, मनवर संगम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का ठहराव होगा। प्रयाग स्टेशन पर इन 22 ट्रेनों का ठहराव दो-दो मिनट के लिए होगा। गोरखपुर जाने वाली 22550 वंदे भारत का यहां आगमन दोपहर 3:28 बजे होगा जो 3:30 बजे रवाना होगी। इसी तरह गोरखपुर से आने वाली 22449 वंदे भारत का आगमन दोपहर 12:58 बजे और रवानगी एक बजे होगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक के अंतिम दर्शन करने को बरेली से फरीदपुर तक उमड़े लोग
बरेली में दिवंगत भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की अंतिम यात्रा शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे शक्तिनगर कॉलोनी स्थित उनके आवास से निकली। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम मंत्रियों ने बरेली पहुंचकर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी। उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री योगी यहां करीब 15 मिनट तक रुके। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। उनके निधन से हर वर्ग में शौक है। शनिवार को उनके आवास पर हजारों लोग अंतिम दर्शन करने पहुंचे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

शाहरुख खान पर मौलाना शहाबुद्दीन का बयान
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बीसीसीआई के फैसले का स्वागत किया है। साथ ही अभिनेता शाहरुख खान का समर्थन भी किया। मौलाना बरेलवी ने कहा कि शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स और बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजूर रहमान के दरम्यान हुए समझौते को बीसीसीआई ने रद्द कर दिया है। भारत के बहुसंख्यकों और अल्पसंख्यकों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए बहुत अच्छा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए यह निर्णय लिया। मौलाना बरेलवी ने अभिनेता शाहरुख खान को गद्दार कहे जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान देश के गद्दार नहीं हैं बल्कि वो देश के वफादार हैं, देश की मशहूर शख्सियत हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर


मासूम की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या
सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम लापता हुई छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसी मकान में रहने वाले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की और शव को छत से फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। फिरोजाबाद जनपद निवासी श्रमिक की छह वर्षीय मासूम बेटी शुक्रवार शाम को खेलते हुए अचानक लापता हो गई थी। बताया गया कि बच्ची खेलते हुए मकान की ऊपरी मंजिल पर चली गई थी, जहां पहले से ही दो अन्य युवक मौजूद थे। आरोपी नशे की हालत में थे और उन्होंने बच्ची को अकेला पाकर अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed