फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   up big news CM Yogi handed over keys of tractors to farmers on Kisan Samman Diwas

UP Big News: कफ सिरप कांड में लुकआउट नोटिस...धर्मांतरण केस में KGMU का रेजिडेंट निलंबित; दिनभर की बड़ी खबरें

Tue, 23 Dec 2025 06:04 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Tue, 23 Dec 2025 06:04 PM IST
सार

UP Big News: हम आपके लिए दिनभर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त सार लेकर आए हैं। किसान सम्मान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को ट्रैक्टरों की चाबियां सौंपते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं बरेली में 26 सितंबर को शहर में बवाल कराने के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी प्रॉपर्टी डीलर वाहिद बेग के बरातघर पर प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की। उधर, केजीएमयू में धर्मांतरण के प्रयास से जुड़ा मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है, जहां मंगलवार को आरोपी पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया। आइए, इन बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन
up big news CM Yogi handed over keys of tractors to farmers on Kisan Samman Diwas
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके सामने दिनभर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त ब्योरा लेकर आए हैं। किसान सम्मान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी मेहनत और योगदान की सराहना की। वहीं केजीएमयू में धर्मांतरण के प्रयास से जुड़ा मामला तूल पकड़ता जा रहा है, जहां आरोपी पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। बरेली में 26 सितंबर को शहर में बवाल कराने के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी प्रॉपर्टी डीलर वाहिद बेग के बरातघर पर प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की। दूसरी ओर कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के सरगना 50 हजार के इनामी शुभम जायसवाल समेत चार आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। आइए, मंगलवार की इन बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन


सीएम योगी ने किसानों को दी ट्रैक्टर की चाबी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसान सम्मान दिवस पर किसानों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी मेहनत को प्रणाम किया। सीएम ने किसान समृद्धि योजना के तहत ट्रैक्टर पाने वाले किसानों के चेहरे की चमक का जिक्र किया। बोले-कोई किसान अपनी मां तो कोई पत्नी को ट्रैक्टर में बिठाकर ले जा रहा है। यही किसान की ताकत होती है, सर्दी, गर्मी की परवाह किए बिना जब वह पसीना बहाता है और सर्दी को अपनी अस्थियों में समाहित कर ऊर्जा का प्रवाह धरती मां के साथ करता है तो खेती अन्न उत्पादन के रूप में सोना उगलती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर विधान भवन प्रांगण स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


केजीएमयू का रेजिडेंट निलंबित
केजीएमयू में धर्मांतरण के प्रयास का मामला बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आरोपी पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया। उसके विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई। उसके खिलाफ मुदकाम भी दर्ज कर लिया गया।  वहीं, सोमवार को कुलपति के निर्देश पर इसे विशाखा कमेटी को सौंप दिया गया। कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभ में पीड़ित रेजिडेंट डॉक्टर और आरोपी पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए थे। इस दौरान आरोपी डॉक्टर ने खुद को कुंवारा बताया था, तो कमेटी ने उससे कुंवारे होने के सबूत मांगे थे।  जांच का जिम्मा मिलने के बाद विशाखा कमेटी ने पहले पीड़िता और आरोपी डॉक्टर को कई बार फोन किया, संपर्क नहीं हो सका, जिसके बाद दोनों को व्हाट्सएप के जरिये लिखित सूचना भेजी गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली में बड़ी कार्रवाई
बरेली में 26 सितंबर को शहर में बवाल कराने के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी प्रॉपर्टी डीलर वाहिद बेग के बरातघर पर भी मंगलवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बुलडोजर चलाया। सुबह 11:30 से बीडीए की पोकलेन मशीन और दो बुलडोजर बरातघर को जमींदोज करने में जुट गए। कार्रवाई शुरू होने के दौरान कुछ महिलाओं में विरोध जरूर किया था, लेकिन पुलिस बल की सक्रियता से उनका विरोध प्रदर्शन काम नहीं आया और बीडीए ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी थी। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी गांव में स्थित वाहिद बेग के बरातघर को ध्वस्त करने की कार्रवाई का कारण बीडीए मानचित्र स्वीकृत न होना बता रहा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

कफ सिरप कांड चार के खिलाफ लुकआउट नोटिस
कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के सरगना 50 हजार के इनामी शुभम जायसवाल, आकाश पाठक, दिवेश जायसवाल और अमित जायसवाल के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को लुकआउट नोटिस जारी किया है। एनडीपीएस, वित्तीय धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्कुलर जारी किया गया है। रांची की फर्म शैली ट्रेडर्स के कर्ताधर्ता शुभम जायसवाल, डीएसए फार्मा का प्रोपराइटर दिवेश जायसवाल, सोनिया के काजीपुरा खुर्द निवासी अमित जायसवाल और सिद्ध माता लेन गोलघर निवासी आकाश पाठक हैं। आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रहलाद घाट के कायस्थ टोला के मूल निवासी और शैली ट्रेडर्स के कर्ताधर्ता शुभम जायसवाल के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित किया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर


सहारनपुर के पांच लोगों की मौत
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी पांच लोगों की हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मौत हो गई है। मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। यह सभी दो दिन पहले ही गांव से गए थे। इनमें दो सगे भाई, जीजा-साला और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। पांच मौतों से गांव में मातम है। शेखपुरा कदीम निवासी नूर (26) ठेकेदारी करता था। वह 21 दिसंबर को गांव के रहने वाले सोनू (30), मदनपाल (42), रोशनपाल (45) और रामकुमार (46) को कुरुक्षेत्र ले गया था। यह सभी पेंटर का काम करते थे। सोमवार रात खाना खाने के बाद पिपली रोड स्थित होटल स्टर्लिंग रिसोर्ट में रात के समय कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए थे, लेकिन वह मंगलवार सुबह नहीं उठे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed