फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Unplanned development is causing disasters in the mountains

अनियोजित विकास से पहाड़ में आ रहीं आपदाएं : यूकेडी

Mon, 15 Sep 2025 02:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Unplanned development is causing disasters in the mountains
भानियावाला में यूकेडी ने आयोजित किया कार्यक्रम: पार्टी
जौलीग्रांट। भानियावाला में आयोजित उत्तराखंड क्रांति दल परवादून की प्रथम जिला बैठक में कई युवाओं ने यूकेडी की सदस्यता ली। जिसमें जिलाध्यक्ष आनंद सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा स्थायी राजधानी, मूल निवास, पलायन, कृषि नीति मामले में विफल रही हैं। गलत नीतियों के कारण पहाड़ पलायन का दंश झेलने पर मजबूर है। केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने कहा कि अनियोजित विकास के कारण पहाड़ के सैकड़ों गांवों में भूस्खलन, प्राकृतिक आपदाएं और भूधंसाव हो रहा है। मोहन सिंह असवाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे के साथ मिलकर कार्य कर रही हैं। मूल निवास को खत्म कर उत्तराखंड के युवाओं को बेरोजगारी की ओर धकेला गया है। इस अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष धर्मवीर गुसाई, महामंत्री पवन बिज्लवाण, रवि कालूंडा, धर्मपाल सिंह राणा, रवि सेमवाल, अर्जुन सिंह नेगी, अवतार सिंह बिष्ट, शैलेन्द्र सिंह गुसाईं, मगन सिंह बिष्ट, अखिल बुटोला, अमित बहुगुणा, दिवाकर व्यास, को मनोनीत किया गया। दल में दर्जनों युवाओं ने सदस्यता ली। इनमें मुकेश कुमार, कमलेश जाखमोला, महेंद्र सिंह, रेखा रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed