{"_id":"68fe6b3eb7474b797a019964","slug":"unnao-news-na-news-c-221-1-sknp1054-139170-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निलंबित अवर अभियंता के समर्थन में संगठन लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निलंबित अवर अभियंता के समर्थन में संगठन लामबंद
विज्ञापन
फोटो-24-दही चौकी स्थित कार्यालय पर बैठक करते राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पद
उन्नाव। बिना बिल संशोधन उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काटने के मामले में निलंबित अवर अभियंता के समर्थन में संगठन लामबंद हो गया है। संगठन पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर निलंबन वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि निलंबन आदेश वापस नहीं लिया गया तो 29 अक्तूबर से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
कल्याणी मोहल्ला निवासी अनुपमा शुक्ला का बिल संशोधन किए बिना ही कनेक्शन काटने पर अधीक्षण अभियंता योगेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को सिविल लाइन जेई मुकेश भारती को निलंबित कर दिया था। साथ ही एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र उच्चाधिकारियों को भेज दिया था। जेई के खिलाफ की गई कार्रवाई को गलत बताते हुए राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारियों ने दही चौकी कार्यालय में बैठक की।
संगठन के पूर्व केंद्रीय महासचिव जयप्रकाश, क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय पाल यादव व जनपद सचिव दिनेश कुमार ने निलंबन की कार्रवाई को गलत ठहराया। कहा कि बकाएदारों के कनेक्शन काटने का उच्चाधिकारियों का ही आदेश होता है। ऐसे में यदि कनेक्शन काटा गया है तो कार्रवाई क्यों की गई है। इसके बाद अधीक्षण अभियंता को दिए गए ज्ञापन में 28 अक्तूबर तक निलंबन आदेश वापस लेने की मांग की। एकस्वर में कहा कि यदि कार्रवाई समाप्त नहीं की गई तो 29 अक्तूबर को विभागीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता योगेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ज्ञापन मिला है। इस पर विचार किया जाएगा। अवर अभियंता से स्पष्टीकरण लेकर उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।