{"_id":"6aeb578c4d5237907d078e76","slug":"unlikely-that-the-elevated-road-will-open-before-diwali-grnoida-news-c-1-noi1095-4907590-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिवाली से पहले एलिवेटेड रोड खुलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिवाली से पहले एलिवेटेड रोड खुलना मुश्किल
विज्ञापन
त्योहारों पर जाम में फंसेंगे हजारों लोग, बुधवार को फिर जांच करने पहुंची आईआईटी की टीम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-27 से सेक्टर-61 के बीच बने 4.8 किमी लंबे नोएडा एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-33 के सामने गड्ढा हुए 16 दिन बीत चुके हैं। बुधवार को आईआईटी की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक बार फिर जांच की। अधिकारियों को बृहस्पतिवार तक रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद ही मरम्मत की रूपरेखा तय होगी। ऐसे में दिवाली से पहले सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर आने वाली बंद लेन के खुलने की संभावना कम है। इसका असर त्योहारों की खरीदारी के लिए निकलने वाले लोगों पर पड़ेगा।
धनतेरस, दिवाली और भाई दूज पर सेक्टर-27 अट्टा मार्केट, इंदिरा मार्केट और सेक्टर-18 बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। एलिवेटेड रोड की एक लेन बंद होने से वाहन चालकों को नीचे की सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में त्योहारों के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है। एलिवेटेड रोड पर 20 अक्तूबर को गड्ढा हुआ था।
सेक्टर-31 के रैंप से मिल रहा वैकल्पिक रास्ता
सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाली लेन बंद होने के कारण वाहन चालकों को सेक्टर-31 के सामने बने रैंप से एलिवेटेड रोड पर चढ़ना पड़ रहा है। गड्ढे की वजह जानने और मरम्मत के उपाय तय करने के लिए आईआईटी रुड़की की टीम जांच कर रही है। अब तक टीम कई बार मौके पर पहुंचकर परीक्षण कर चुकी है और जरूरी नमूने भी लिए हैं। बुधवार को भी विशेषज्ञों ने मौके पर जांच की। प्राधिकरण को अब रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
मरम्मत के बाद ही शुरू होगा यातायात
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, आईआईटी की ओर से जांच के कुछ निष्कर्ष मौखिक रूप से साझा किए गए हैं, लेकिन विस्तृत रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। गड्ढे को भरने और सड़क को दोबारा मजबूत बनाने के लिए आईआईटी रोपड़ की मदद ली जाएगी। प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद मरम्मत की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। सड़क की सुरक्षा और मजबूती सुनिश्चित करने के बाद ही बंद लेन पर यातायात बहाल किया जाएगा।