फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Unique ID of patients will tell details of treatment in 93 private hospitals

Noida News: 93 निजी अस्पतालों में मरीजों की यूनिक-आईडी बताएगी इलाज का ब्यौरा

Tue, 30 Jan 2024 04:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Unique ID of patients will tell details of treatment in 93 private hospitals
93 निजी अस्पतालों में मरीजों की यूनिक-आईडी बताएगी इलाज का ब्यौरा
विज्ञापन

- डिजिटल मिशन में माइक्रोसाइट बनाकर मरीजों के इलाज को बनाया जा रहा आसान
- किसी भी अस्पताल में डॉक्टर मरीज के पूर्व में हुए इलाज और बीमारी को जान पाएंगे

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मरीजों के इलाज में डिजिटल तकनीक का उपयोग स्वास्थ्य विभाग करेगा। ऑनलाइन माइक्रोसाइट्स बनाकर जिले के करीब 93 निजी अस्पतालों को इससे जोड़ा जा रहा है। सभी अस्पताल हर मरीज की एक यूनिक आईडी विकसित करेंगे। इस यूनिक-आईडी का उपयोग कर कोई भी अस्पताल पूर्व में मरीज की बीमारी और दिए गए इलाज का ब्यौरा (मेडिकल हिस्ट्री) के बारे में पता कर सकेगा। इससे बेहतर इलाज सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में 93 निजी अस्पतालों को जोड़कर पूरे प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर दूसरे स्थान पर है। प्रदेश सरकार की आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) में इन माइक्रोसाइट्स को शुरू किया जा रहा है। माइक्रोसाइट्स एक तरफ से ऑनलाइन पोर्टल हैं जहां स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच होगी। विशेष रूप से इसमें निजी अस्पतालों को शामिल किया गया है जिससे, अधिक से अधिक मरीजों को डिजिटल मिशन का लाभ मिल सके। इसमें निजी अस्पतालों के अलावा डायग्नोस्टिक सेंटर, मेडिकल स्टोर, ब्लड बैंक को भी जोड़ने की योजना है। इससे मरीजों का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन मौजूद रहेगा। इसे यूनिक-आईडी का उपयोग कर डॉक्टर देख पाएंगे। मरीजों को भी यह यूनिक-आईडी पता होगा जिससे वह अपना इलाज करा रहे अस्पताल में बताए पाएंगे।
विज्ञापन

डाॅ. चंदन सोनी का कहना है कि माइक्रोसाइट के जरिए मरीज की मेडिकल हिस्ट्री देखी जा सकेगी। मरीज जब भी किसी चिकित्सक के पास जाएगा। उसकी सभी बीमारियों के बारे में एक क्लिक पर पूरी जानकारी आ जाएगी। इससे यह भी पता चल जाएगा कि वह कब और कौन सी बीमारियों का उपचार ले चुका है। इससे निजी अस्पतालों को भी मरीज के बारे में जरूरी जानकारी मिल जाएगी। इसी सुविधा में आगे ओपीडी के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट और डिजिटल भर्ती व डिस्चार्ज जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जानी हैं। इसे मोबाइल पर भी एप के जरिए देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अभी सरकारी अस्पताल में लागू व्यवस्था
अभी यह व्यवस्था सरकारी अस्पतालों के लिए लागू है। जिला अस्पताल व अन्य जगहों पर आयुष्मान आईडी बनाने का काम भी किया जा रहा है। जिससे खुद ही मरीज ओपीडी में दिखाने के लिए अपना कोड बताकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इससे पूरा डाटा भी ऑनलाइन मौजूद रहता है। सरकारी विभागों में भी अब दी गई दवाओं और बीमारी को ऑनलाइन दर्ज करने पर काम चालू किया गया है। अभी सरकारी अस्पतालों में भी इसे प्रभावी रूप से लागू नहीं किया जा सका है।

----
दो फरवरी को मथुरा मे लांच होगी योजना
योजना को शुरू करने के लिए दो फरवरी को मथुरा में एक कार्यक्रम होना है। इसमें माइक्रोसाइट्स को लांच किया जाएगा। इसमें नोएडा से डिप्टी सीएमओ डाॅ. चंदन सोनी शामिल होंगे।

भरवारी स्थित कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भरवारी में आयोजित परीक्षा पर चर्चा में मौजूद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed