{"_id":"68a4840e31e61b057901832c","slug":"union-minister-of-state-met-disabled-children-in-noida-2025-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: नोएडा में दिव्यांग बच्चों से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री, फाउंडेशन के पुनर्वास के कार्य की सराहना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: नोएडा में दिव्यांग बच्चों से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री, फाउंडेशन के पुनर्वास के कार्य की सराहना की
Tue, 19 Aug 2025 07:33 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 19 Aug 2025 07:33 PM IST
सार
नोएडा के सेक्टर 70 में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बच्चों से बातचीत की। वहीं फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों से मिले राज्य मंत्री बीएल वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने सेक्टर 70 में स्थित फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बच्चों से बातचीत की और फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जा रही पुनर्वास सेवाओं की सराहना की।
विज्ञापन
मंत्री ने फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह और डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव के साथ केंद्र का भ्रमण किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी और प्रशासन प्रमुख कृष्णा यादव ने राज्यमंत्री का स्वागत किया, जबकि विशेष शिक्षिका इलिका रावत ने बच्चों का परिचय करवाया।इस मौके पर डिजिटल एवं सोशल मीडिया मैनेजर सौम्या सोनी ने राज्यमंत्री को अपनी मैगजीन और पुष्प देकर उन्हें भेंट दी।
विज्ञापन
इस दौरान बच्चों में खुशी, आराध्या, शौर्य, ग्रंथ, आर्या, विदांश, नैतिक, सारांश आदि ने साथ बातचीत की और उनके साथ समय बिताया। बच्चों की उपस्थिति और उत्साह ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के लिए समर्थन और समावेश को बढ़ावा देना था, जो सरकार की पहल के अनुरूप है। फाउंडेशन के पुनर्वास और विशेष शिक्षा के कार्य की मंत्री ने सराहना की और ऐसे संस्थानों के महत्व पर जोर दिया जो दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बीएल वर्मा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया शब्द दिव्यांग अब सच में साकार होता दिखाई दे रहा है।आज इन बच्चों से मिलकर, इनके द्वारा बनाई गई इन-हाउस पत्रिका और न्यूज़लेटर देखकर मुझे अत्यंत खुशी प्राप्त हुई।