फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Under the pretext of job, teenage girls were being forced into prostitution, seven arrested

Noida News: नौकरी के बहाने किशोरियों-युवतियों से करवा रहे थे देहव्यापार, सात धरे

Thu, 11 Apr 2024 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Under the pretext of job, teenage girls were being forced into prostitution, seven arrested
सेक्टर-63 के बहलोलपुर के ओयो होटल में पुलिस ने दी दबिश तो हुआ खुलासा
विज्ञापन

इमारत के मालिक सहित तीन आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
---------------------
03 किशोरियों व चार युवतियों को रेस्क्यू कराया
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा।
सेक्टर-63 स्थित बहलोलपुर के ओयो होटल में चल रहे देहव्यापार का पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार कर तीन किशोरियों और चार युवतियों को रेस्क्यू कराया है। आरोपी नौकरी दिलाने के बहाने दूसरे राज्यों से बुलाकर देहव्यापार करवा रहे थे। मामले में इमारत के मालिक सुरेंद्र यादव समेत तीन आरोपी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।



कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने एसीपी दीक्षा सिंह के नेतृत्व में बहलोलपुर गांव स्थित ओयो होटल शीतल में बुधवार रात दबिश दी तो देहव्यापार का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से पूर्णिया निवासी अजहरुद्दीन उर्फ राजू, मरगूम आलम, अख्तर मोहम्मद, गाजियाबाद निवासी सुमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कटिहार निवासी मोहम्मद फैयाज व फरमान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन किशोरियों व चार युवतियों को रेस्क्यू कराकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। होटल को फरमान व फैयाज चला रहे थे। दोनों भाई नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवतियों व किशोरियों को बुलाते थे।
विज्ञापन

--------------
ओयो होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। सात युवक गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि जल्द ही फरार आरोपी भी गिरफ्त में होंगे। पुलिस ने मौके से 11 मोबाइल, 12 हजार कैश व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। - हृदयेश कठेरिया, अपर पुलिस उपायुक्त, नोएडा सेंट्रल
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

विरोध करने पर किशोरियों को धमकाते थे

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि जिन तीन किशोरियों को छुड़ाया गया है, उन्हें बिहार व अन्य राज्यों से बुलाया गया था। ग्राहकों से 1000 से 2000 रुपये लिए जा रहे थे। जब भी किशोरियां विरोध करती थीं तो उन्हें डराया-धमकाया जाता था।

बरामद डायरी से खुलेगा राज

जब पुलिस ने दबिश दी तो कमरों में जोड़े आपत्तिजनक हालात में मिले। मौके से एक डायरी भी मिली, जिसमें ग्राहकों की सूची है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि देहव्यापार में कितने लोग शामिल हैं। जांच के दौरान पुलिस को कई सफेदपोश लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है। पुलिस ने अनैतिक देहव्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


किशोरियों व युवतियों को भेजने वालों की तलाश

जांच में पता चला है कि देहव्यापार के लिए किशोरियों व युवतियां को भेजने वाली रुखसाना व रहमान की तलाश की जा रही है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों का पला चलेगा। वहीं, होटल के मालिक सुरेंद्र यादव की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि होटल मालिक को देहव्यापार के बारे में पूरी जानकारी थी और उसका भी यहां आना-जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed