{"_id":"61ddac5a0607cf29d2628106","slug":"under-construction-house-wall-collapsed-n-noida-many-laborers-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: नोएडा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, दो मजदूरों की मौत, दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: नोएडा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, दो मजदूरों की मौत, दो की हालत नाजुक
Tue, 11 Jan 2022 09:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 11 Jan 2022 09:42 PM IST
सार
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-26 में डी-96 प्लॉट आनंद सागर का है। यहां मंगलवार को मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान अचानक दीवार गिर गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-26 में मंगलवार को खुदाई के दौरान निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। हादसे में एक महिला समेत दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो मजदूरों का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-26 में डी-96 प्लॉट आनंद सागर का है। यहां मंगलवार को मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान अचानक दीवार गिर गई। इससे छत्तीसगढ़ निवासी पुष्पा (40), भरत पटेल (50) व माया (32) और बिहार निवासी माया (30) दब गए।
पुलिस व दमकल की टीम ने चारों घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान घायल पुष्पा व भरत की मौत हो गई। मामले में अभी तक मृतक व घायलों के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है।