{"_id":"61bb682295337e6a79295a35","slug":"uncontrolled-traveler-hits-bullet-security-guard-dies-grnoida-news-noi6217075169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रेवलर ने बुलेट को मारी टक्कर, सुरक्षा गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रेवलर ने बुलेट को मारी टक्कर, सुरक्षा गार्ड की मौत
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
गौरव। फाइल फोटो
- फोटो : Grnoida
Link Copied
दनकौर। गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बृहस्पतिवार को छात्राओं को हॉस्टल लेकर जा रही तेज रफ्तार ट्रेवलर का टायर फट गया। इसके बाद अनियंत्रित ट्रेवलर ने बुलेट को टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बाइक सवारों ने हेलमेट पहन रखा था। देर शाम तक परिजन की ओर से कोई केस दर्ज नहीं कराया गया था। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के रोनिजा गांव निवासी गौरव (25) एक विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मी था। दोपहर को वह गांव के ही लोकेश के साथ बुलेट से ड्यूटी जा रहा था।
विज्ञापन
गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेवलर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर थी कि गौरव का हेलमेट छिटककर दूर जा गिरा। गौरव को पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जिस ट्रेवलर से हादसा हुआ है, वह एक गर्ल्स हॉस्टल की बताई जा रही है। इसमें कुछ छात्राएं भी सवार थीं। छात्राओं को सामान्य चोट आई है। ट्रेवलर का टायर फटने के कारण हादसा हुआ है। गौरव की करीब 6 माह पहले ही शादी हुई थी। दो भाइयों और एक बहन में गौरव सबसे बड़ा था। बड़े होने के नाते वही घर का खर्च उठाता था। मामले की जानकारी होने पर घर में मातम पसर गया। थाना प्रभारी का कहना है कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी पीड़ित परिवारों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।