{"_id":"62c9ba18b1286d2842736a78","slug":"uncle-raped-five-years-ago-now-he-is-blackmailing-woman-in-greno","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कर रहा ब्लैकमेल: मुंह बोले चाचा ने पांच साल पहले किया दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया था अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कर रहा ब्लैकमेल: मुंह बोले चाचा ने पांच साल पहले किया दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया था अश्लील वीडियो
Sat, 09 Jul 2022 10:55 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:55 PM IST
सार
आरोप है कि विवाह होने के बाद 2015 में गोद लेने वाले शख्स के भाई ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया। दो साल तक आरोपी ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीटा-2 थाना क्षेत्र के एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने अपने मुंह बोले चाचा पर पांच साल पहले दुष्कर्म करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। अब आरोपी ने महिला को रास्ते में रोककर वीडियो वायरल करने और तेजाब डालने की धमकी दी है। महिला और उसके पति ने मामले की शिकायत एसीपी महेंद्र सिंह देव से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शहर की एक सोसाइटी निवासी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि नोएडा में रहने वाले उसके पिता के दोस्त आभूषण कारोबारी ने उन्हें गोद लिया था। गोद लेने शख्स ने महिला का पालन पोषण किया। उसी शख्स ने पीड़िता का वर्ष 2000 में विवाह भी किया।
विज्ञापन
आरोप है कि विवाह होने के बाद 2015 में गोद लेने वाले शख्स के भाई ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया। दो साल तक आरोपी ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। वर्ष 2019 में पीड़िता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। उस दौरान परिजन से शिकायत की तो पीड़िता से माफी मांगकर मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि 20 जून को वह मंदिर पूजा करने गई तो आरोपी रास्ते में मिला और ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने पीड़िता को तेजाब डालने की भी धमकी दी। इस मामले की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।