फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Una News, Una Hindi News, Una Today Hindi News

Noida News: डॉ. नमीषा ने अंब अस्पताल में संभाला एमओ का पदभार

Wed, 17 Sep 2025 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 17 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Una News, Una Hindi News, Una Today Hindi News
डॉ नमिशा शर्मा। संवाद
नंदपुर (ऊना)। आदर्श नगर अंब की बेटी डॉ. नमीषा शर्मा ने नागरिक अस्पताल अंब में बतौर मेडिकल ऑफिसर सेवाएं शुरू कर दी हैं। उन्होंने अस्पताल में नौ सितंबर को पदभार संभाल लिया है। डॉ. नमीषा की शुरुआती पढ़ाई स्थानीय निजी स्कूल करने के बाद पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा से एमबीबीएस किया है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित मेडिकल ऑफिसर परीक्षा में आठवां स्थान हासिल किया है। डॉ. नमीषा के पिता नरेश शर्मा शिक्षा विभाग से प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि उनके पति अक्षय शर्मा ऊना में जिला रोजगार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। युवा चिकित्सक के रूप में डॉ. नमीषा ने कहा कि उनका लक्ष्य छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि लोग सामान्य बीमारियों और उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर भटकने के बजाय अपने ही क्षेत्र में भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त कर सकें। उनकी इस उपलब्धि पर पिता नरेश शर्मा ने गर्व जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पति अक्षय शर्मा ने कहा कि नमीषा हमेशा समर्पित और मेहनती रही हैं, और मरीजों की सेवा ही उनका सबसे बड़ा सपना है। स्थानीय लोगों ने भी डॉ. नमीषा के अस्पताल में सेवाएं शुरू करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed