फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two youths arrested for fraud under the pretext of providing cryptocurrency.

Noida News: क्रिप्टो करेंसी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for fraud under the pretext of providing cryptocurrency.
क्रिप्टो करेंसी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने 11.49 लाख रुपये, चेकबुक, डेबिट कार्ड और आधार कार्ड बरामद किया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी दिलाने के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11.49 लाख रुपये, बैंक की चेकबुक, डेबिट कार्ड और आधार कार्ड बरामद किया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
नोएडा जोन की एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल के पास सर्विस रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान सेक्टर-50 निवासी उमेर खान और बरेली के मीरगंज निवासी अनुराग पारासरी के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 22 वर्ष है और दोनों स्नातक हैं। उमेर खान ने बीबीए और अनुराग ने बीकॉम की पढ़ाई की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को सस्ती दर पर क्रिप्टो करेंसी उपलब्ध कराने और निवेश पर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देते थे। इसके लिए वे लोगों से नकद और ऑनलाइन माध्यम से पैसे लेते थे। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने कई लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे रकम ली है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नकदी किन लोगों से ली गई और आरोपियों ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन

डिजिटल लेन देन की जांच
बरामद दस्तावेजों और नकदी के संबंध में भी जांच की जा रही है। इस गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही आरोपियों के मोबाइल फोन, बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की जांच भी की जा रही है। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर कई लोगों से रकम ली है। अब पुलिस इनके बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed