{"_id":"68cc51b8b473e1d45705d028","slug":"two-youth-drowend-na-news-c-102-1-slko1037-140591-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कर्नाटक में डैम में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कर्नाटक में डैम में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत
Fri, 19 Sep 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुष्पेंद्र।
हरगांव। सुल्तानपुर गांव निवासी दो चचेरे भाई कर्नाटक के एक डैम में नहाते समय डूब गए। दोनों अपने मामा व अन्य भाइयों के साथ एक शुगर फैक्टरी में काम करते थे। फैक्टरी प्रबंधन ने दोनों युवकों के शवों को हवाई मार्ग से भेजने का इंतजाम किया। बृहस्पतिवार देर रात दोनों युवकों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। शुक्रवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सुल्तानपुर निवासी पुष्कर कुमार (18) व पुष्पेंद्र कुमार (20) चचेरे भाई थे। ये दोनों पांच माह पूर्व अपने मामा आदर्श व भाइयों संदीप व विमल के साथ कर्नाटक गए थे। सभी कर्नाटक के सेवादथी थाना क्षेत्र के मुनावली स्थित श्री रेणुका शुगर फैक्टरी में काम करते थे।
16 सितंबर को पुष्कर अपने मामा संदीप को बिना बताए पुष्पेंद्र, विमल और आदर्श के साथ कुछ ही दूर बने डैम में नहाने चले गए। डैम में तेज पानी आ जाने से उनका संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान पुष्कर व पुष्पेंद्र पानी में बह गए।
विज्ञापन
साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जब डैम का पानी अधिकारियों ने बंद कराया तो घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर दोनों के शव मिले। विधिक कार्रवाई के बाद फैक्टरी के अधिकारियों ने दोनों युवकों के शवों को हवाई मार्ग से घर भेजने की व्यवस्था की। शव लेकर संदीप और विमल गांव पहुंचे थे।