फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two women laborers making road crushed by high speed car

हिट एंड रन:------ सड़क बना रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कार कुचलकर फरार

Thu, 06 Feb 2020 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two women laborers making road crushed by high speed car
सड़क बना रही दो महिला मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। सड़क बना रही महिला मजदूरों को कुचलकर कार चालक फरार हो गया। कार की गति इतनी तेज थी कि बैरिकेडिंग को तोड़कर मजदूरों तक पहुंच गई। रविवार रात हुई वारदात के बाद पुलिस ने दोनों घायल मध्य प्रदेश के जिला हिंडोरिया निवासी कलाबाई और उसकी बहन बबली को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार को कलाबाई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि बबली की हालत गंभीर बनी हुई है। बुधवार को पीड़ित परिजनों ने ईकोटेक-3 में मुकदमा दर्ज कराया।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सैनी गोल चक्कर के पास कुछ दिनों से सड़क बनाने का काम चल रहा है। रविवार रात यहां मध्य प्रदेश के हिंडोरिया जिला निवासी राममिलन अहिरपाल अपनी मां कलाबाई व मौसी बबली अन्य मजदूरों के साथ सड़क बनाने का काम कर रहे थे। तीनों नजदीक ही झुग्गी बनाकर रहते हैं। राममिलन के मुताबिक सड़क का निर्माण जिस जगह हो रहा था। वहां से कुछ पहले वाहनों को दूसरी ओर डायवर्ट करने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। आरोप है कि रात करीब 11 बजे तिलपता गांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार बैरिकेडिंग को तोड़ती हुई काम कर रहे मजदूरों को कुचलकर फरार हो गई। कार की टक्कर से कलाबाई और बबली गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। करीब 15 मिनट बाद मौके पर पहुंची पीवीआर ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार को कलाबाई ने दम तोड़ दिया। जबकि बबली की हालत गंभीर बनी हुई है। बुधवार को पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ईकोटेक-3 थाना पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर कार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed