Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two thieves arrested, one injured, in a police encounter in Dadri

Noida News: दादरी में पुलिस मुठभेड़ में दो चोर गिरफ्तार, एक घायल

Fri, 13 Nov 2026 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two thieves arrested, one injured, in a police encounter in Dadri
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और घरों में चोरी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक, हथियार और आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि दादरी पुलिस टीम आरवी नॉर्थलैंड के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया। वे बाइक मोड़कर श्मशान घाट की तरफ भागने लगे और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में दादरी के मोहल्ला मेवातियान निवासी साजिद उर्फ टिचकले उर्फ सतमोला के पैर में गोली लगी। उसके साथी रिजवान उर्फ काले को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने साजिद से तमंचा और कारतूस, तथा रिजवान से एक चाकू बरामद किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने दो बंद मकानों में चोरी की बात कबूली। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले नया गांव बसंतपुर और दो दिन पहले सूरजपुर विहार कॉलोनी में चोरी की थी। चोरी किए गए आभूषण बेचने के लिए वे जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ बरामद किया। साजिद के खिलाफ हत्या, लूट, चोरी और आबकारी अधिनियम समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि रिजवान के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और चोरी से जुड़े आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed