{"_id":"6893508ae8ef83acbe0cb7a5","slug":"two-theft-arrested-grnoida-news-c-1-gnd1002-3254388-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कंपनियों से लोहे के सामान चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कंपनियों से लोहे के सामान चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
कंपनियों से लोहे के सामान चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
- ई-रिक्शा से रेकी कर वारदात को देते थे अंजाम, कोतवाली फेज वन पुलिस ने की कार्रवाई माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कंपनियों में रेकी करने बाद चोरी करने वाले दो बदमाशों को कोतवाली फेज वन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लोहे की 2 मोटर, 1 फोल्डेबल सीढ़ी, नकदी व अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल होने वाले ई रिक्शा को भी कब्जे में लिया है। पुलिस इनके अन्य साथियों के बारे में भी पता लगा रही है।
सेक्टर 10 की एक कंपनी में कुछ दिन पहले चोरी हुई थी। इसके बाद कोतवाली फेज वन पुलिस की टीम जांच कर रही थी। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, इसके बाद बुधवार को सेक्टर-16 निवासी गुड्डू व सेक्टर-8 जेजे कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ छोटू को झुण्डपुरा बॉर्डर के पास से दबोच लिया। पूछताछ में बताया कि सुबह दोनों ई-रिक्शा चलाते हैं। साथ ही आसपास की कंपनियों में रेकी कर रात में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। जिसे टुकड़ों में राह चलते कबाड़ी वाले को बेच देते हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।