फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two teams from Gautam Buddha Nagar will showcase their prowess at the state-level Kabaddi tournament

Noida News: राज्य स्तरीय कबड्डी में दमखम दिखाएंगी गौतमबुद्ध नगर की दो टीमें

Tue, 06 Oct 2026 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Two teams from Gautam Buddha Nagar will showcase their prowess at the state-level Kabaddi tournament
राज्य स्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए चयनित बालक वर्ग में जिले की टीम। स
फोटो
विज्ञापन

संभावित लीड

- मंडलीय प्रतियोगिता में अंडर-17 और 19 टीमों ने हासिल किया दूसरा स्थान, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में गोरखपुर में होगा मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग की स्कूली कबड्डी टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों टीमों ने मंडलीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया है। इसके आधार पर उनका चयन गोरखपुर में होने वाली राज्य स्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। दोनों टीमों के चयन से खिलाड़ियों, स्कूलों और परिवारों में खुशी का माहौल है।
दादरी क्षेत्र के दुजाना गांव स्थित गांधी इंटर कॉलेज में सोमवार को मंडलीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें मेरठ मंडल के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद और बागपत की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और दमखम के साथ मुकाबले खेले। गौतमबुद्ध नगर की अंडर-17 और अंडर-19 टीमों ने शुरुआती मुकाबलों से ही बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीमों के खिलाफ खिलाड़ियों ने कड़ी चुनौती पेश की और निर्णायक मुकाबलों में भी अपना प्रदर्शन बरकरार रखा।
विज्ञापन

दोनों आयु वर्गों में बागपत की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गौतमबुद्ध नगर की टीमों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उपविजेता रहने के साथ ही दोनों टीमों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडलीय टीम की ओर से खेलने का अधिकार हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच अमित भाटी ने बताया कि अंडर-17 और अंडर-19 दोनों टीमों ने दूसरा स्थान हासिल किया है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ खेलते हुए जिले का नाम रोशन किया। अब राज्य स्तर पर खिलाड़ियों के सामने बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करने की चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि टीम को मंडल स्तर के प्रदर्शन को राज्य स्तर पर भी दोहराने की उम्मीद है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता गोरखपुर में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में तीन दिवसीय आयोजित होगी। दोनों टीमें मंडलीय टीम की ओर से इसमें हिस्सा लेंगी।
बॉक्स न्यूज
दोनों वर्गों में बागपत बना चैंपियन
मंडलीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-17 और अंडर-19 दोनों बालक वर्गों में बागपत की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। गौतमबुद्ध नगर की दोनों टीमें उपविजेता रहीं। अब राज्य स्तर पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों की नजर पदक जीतने पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article